Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

किराये की स्कूटी लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार… पौड़ी पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

Mintwire by Mintwire
16/03/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

पौड़ी: लक्ष्मणझूला में किराये पर स्कूटी लेकर उसे वापस न करने वाले आरोपी को पौड़ी पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी पौड़ी द्वारा ₹5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था.
किराये पर लेकर स्कूटी नहीं लौटाई
जानकारी के अनुसार 13 मई 2025 को स्वर्गाश्रम रामझूला निवासी विष्णु शाहू ने कोतवाली लक्ष्मणझूला में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि एक व्यक्ति उनकी स्कूटी (UK-14 TB-0267) किराये पर लेकर गया था, लेकिन तय समय के बाद भी उसे वापस नहीं लौटाया. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस टीम ने शुरू की तलाश

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए. इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर और क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया.

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी दिल्ली का रहने वाला है. पुलिस टीम ने लगातार निगरानी, तकनीकी सर्विलांस और सूचनाओं के आधार पर उसकी तलाश शुरू की.

आरोपी पर रखा गया था इनाम

आरोपी की गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. इसके बाद एसएसपी पौड़ी ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित किया.

लगातार प्रयास और सटीक रणनीति के बाद पुलिस टीम ने आखिरकार आरोपी अभिनव सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

स्कूटी पंजाब में बेचने का दावा

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अलग-अलग जगह घूमता रहता है. उसने यह भी बताया कि वह स्कूटी लेकर पंजाब चला गया था, जहां उसकी मुलाकात हितेश नरूला नाम के व्यक्ति से हुई. आरोपी के अनुसार उसने स्कूटी उसी व्यक्ति को बेच दी.
हालांकि आरोपी उस व्यक्ति के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका. पुलिस अब स्कूटी की बरामदगी के लिए आगे की जांच कर रही है.

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं केस

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दिल्ली में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Tags: Pauri GarhwalUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

गैस आपूर्ति को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सख्त… कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Next Post

पौड़ी में बालिका जन्मोत्सव का आयोजन… नवजात बेटियों का किया गया स्वागत

Next Post

पौड़ी में बालिका जन्मोत्सव का आयोजन... नवजात बेटियों का किया गया स्वागत

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.