• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

बिना हेलमेट वालों पर बड़ी कार्रवाई… देवप्रयाग मार्ग पर पुलिस की सख्ती, 18 वाहनों के चालान

Mintwire by Mintwire
25/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

पौड़ी गढ़वाल: जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के आदेश और संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी के निर्देशन में राजस्व, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने देवप्रयाग मार्ग के खांड़यूसैंण क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया.

वाहनों की गहन जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान मार्ग से गुजर रहे वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई. साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, वैध दस्तावेज साथ रखने और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया.

निरीक्षण के दौरान दोपहिया चालकों के हेलमेट और चारपहिया चालकों के सीट बेल्ट के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया. जांच में कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते पाए गए, जिस पर कार्रवाई करते हुए कुल 18 वाहनों के चालान किए गए.

दुर्घटनाओं पर रोक के लिए सख्ती जरूरी

परिवहन कर अधिकारी विजय कुमार आर्य ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि बिना दस्तावेज, बिना हेलमेट और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

आगे भी जारी रहेंगे ऐसे अभियान

प्रशासन ने साफ किया है कि भविष्य में भी इस तरह के औचक चेकिंग अभियान जारी रहेंगे. वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

अभियान में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान तहसीलदार दीवान सिंह राणा, प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जयपाल नेगी, उपनिरीक्षक प्रवीन रावत समेत राजस्व, परिवहन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

Tags: Pauri GarhwalUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

उत्तरकाशी के फिताड़ी गांव में भीषण आग, 14 घर जलकर राख

Next Post

पौड़ी: बेटियों के नाम से घर की पहचान, खिर्सू में अनोखी पहल कन्या जन्मोत्सव में दिखा उत्साह

Next Post

पौड़ी: बेटियों के नाम से घर की पहचान, खिर्सू में अनोखी पहल कन्या जन्मोत्सव में दिखा उत्साह

Please login to join discussion

Recent Posts

  • 50 करोड़ का छठा वीकेंड! Hanuman Ansh ने Dhurandhar 2 और Border 2 को भी पीछे छोड़ा, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास 14/09/2026
  • महिला बाइकर्स को जानबूझकर नहीं मारी थी कार, गुरुग्राम हादसे के आरोपी ने दी सफाई, बोला- मुझे नहीं पता था बाइक पर लड़की है 14/09/2026
  • BRICS Summit के डिनर में परोसा गया 40 हजार रुपये किलो वाला गुच्छी मशरूम, जानें क्यों है इतना खास 14/09/2026
  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire