• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पौड़ी में खुदाई के दौरान मिला खजाना, प्राचीन मूर्तियां बरामद

Mintwire by Mintwire
25/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

पौड़ी गढ़वाल: जनपद के विकासखंड कल्जीखाल के किमोली-चिलोली गांव में खुदाई के दौरान प्राचीन मूर्तियां मिलने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. जल स्रोत के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान दो महत्वपूर्ण प्रतिमाएं मिली हैं, जिन्हें धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है.
खुदाई में मिली गणेश और शिवलिंग की प्रतिमा
प्राप्त मूर्तियों में एक भगवान गणेश की प्रतिमा है, जबकि दूसरी नाग से अलंकृत शिवलिंग की बताई जा रही है. इन प्रतिमाओं को प्राचीन काल की महत्वपूर्ण धरोहर माना जा रहा है.

पुरातत्व विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

ग्राम प्रधान हेमंती देवी ने बताया कि खुदाई के दौरान मूर्तियां मिलने पर तुरंत पुरातत्व विभाग को सूचना दी गई. इसके बाद प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई अनिरुद्ध सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और स्थल का निरीक्षण किया.

विशेषज्ञ करेंगे विस्तृत अध्ययन

प्रारंभिक जांच में दोनों प्रतिमाएं प्राचीन प्रतीत हो रही हैं. पुरातत्व विभाग के अनुसार अब विशेषज्ञ इनका विस्तृत अध्ययन और काल निर्धारण करेंगे, जिससे इनके इतिहास के बारे में और जानकारी मिल सकेगी.

संग्रहालय में किया जाएगा प्रदर्शन

मूर्तियों को सुरक्षित संरक्षण के लिए विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है. भविष्य में इन्हें पौड़ी में निर्माणाधीन हेरिटेज भवन स्थित संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि आमजन भी इस ऐतिहासिक धरोहर को देख सकें.

क्षेत्र के इतिहास को समझने में मिलेगी मदद

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की खोजें क्षेत्र के प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

मौके पर मौजूद रहे कई लोग

इस दौरान संरक्षक सहायक पुरातत्व अनिल नेगी, मानचित्रकार प्रेमचंद्र ध्यानी, फोटोग्राफर विनीत गिरी, पंकज सहित स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे.

Tags: Pauri GarhwalUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

पौड़ी: बेटियों के नाम से घर की पहचान, खिर्सू में अनोखी पहल कन्या जन्मोत्सव में दिखा उत्साह

Next Post

उत्तराखंड में 1 अप्रैल से पानी महंगा, बिजली दरों पर फैसला आज

Next Post

उत्तराखंड में 1 अप्रैल से पानी महंगा, बिजली दरों पर फैसला आज

Please login to join discussion

Recent Posts

  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire