• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

psl के पहले ही मैच में पाकिस्तान की हो गई किरकिरी, जीतकर भी हो गई बेइज्जती

Mintwire by Mintwire
27/03/2026
in देश, स्पोर्ट्स
0

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगाज विवादों के साथ हुआ, जब ओपनिंग मैच के दौरान एक अनोखी घटना ने सभी को चौंका दिया. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सफेद गेंद का रंग बदलकर गुलाबी हो गया. ये मैच लाहौर क़लंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला गया, लेकिन खेल से ज्यादा चर्चा गेंद के रंग को लेकर होने लगी.

जर्सी के रंग से गेंद हुई गुलाबी

मैच के दौरान हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान ने अंपायर्स को बताया कि गेंद का रंग बदल रहा है. जांच में सामने आया कि टीम की जर्सी का रंग गेंद पर लग रहा था, जिससे वह धीरे-धीरे गुलाबी और फिर लाल रंग में बदलने लगी. इस घटना ने मैदान और सोशल मीडिया दोनों जगह हलचल मचा दी.

पहली बार देखा ऐसा मामला: मार्नस लाबुशेन

ऑस्ट्रेलियाई स्टार खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने इस घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा. उन्होंने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैंने दूसरे ओवर के बाद ही अंपायर से कहा कि ये क्या हो रहा है. गेंद लाल हो रही है. शायद कपड़ों के रंग की वजह से. मैंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा.” उन्होंने आगे कहा कि बल्ले या पैड से रंग लगने की घटनाएं पहले देखी हैं, लेकिन कपड़ों से ऐसा होना बेहद असामान्य है.

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

मैच खत्म होने के बाद हैदराबाद किंग्समेन ने खुद इस घटना पर मजाकिया पोस्ट किया. फैंस ने इस मैच को ‘पिंक-बॉल कंटेस्ट’ नाम दे दिया, जिससे ये मामला और ज्यादा वायरल हो गया. इस घटना के बाद PSL की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं.

क्रिकेट में खिलाड़ी अक्सर गेंद को चमकाने के लिए जर्सी या तौलिये का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस तरह रंग का ट्रांसफर होना बेहद गंभीर मामला माना जा रहा है. कई लोगों ने इसे लीग के लिए शर्मनाक बताया और पूछा कि इतनी खराब क्वालिटी की जर्सी को मंजूरी कैसे मिली.

लाहौर क़लंदर्स की शानदार जीत

मैच की बात करें तो लाहौर क़लंदर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 69 रन से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 199/4 का मजबूत स्कोर बनाया. फखर ज़मान ने 53 रन बनाए, जबकि हसीबुल्लाह खान ने नाबाद 40 रन की पारी खेली. जवाब में हैदराबाद किंग्समेन की टीम 130 रन पर ऑलआउट हो गई. बैद शाह, सिकंदर रज़ा और हारिस रऊफ ने दो-दो विकेट लिए.

खाली स्टेडियम में हो रहा टूर्नामेंट

PSL 2026 इस बार सीमित स्थानों पर खेला जा रहा है. स्ट एशिया संकट के चलते सभी मैच लाहौर और कराची में बंद दरवाजों के बीच आयोजित किए जा रहे हैं. सके अलावा कई विदेशी खिलाड़ी भी इस सीजन का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि वे IPL टीमों से जुड़ गए हैं.

Tags: cricketindia vs pakistanPSL 2026sports news
Previous Post

लगने वाला है लॉकडाउन…फिर हो जाएंगे कोरोना जैसे हालात, जानें अफवाहों के बाज़ार की सच्चाई?

Next Post

मार्च में मौसम का यू-टर्न: गर्मी के बाद ठंड ने किया हैरान, चौथा हफ्ता 10 साल में सबसे ठंडा

Next Post

मार्च में मौसम का यू-टर्न: गर्मी के बाद ठंड ने किया हैरान, चौथा हफ्ता 10 साल में सबसे ठंडा

Please login to join discussion

Recent Posts

  • 50 करोड़ का छठा वीकेंड! Hanuman Ansh ने Dhurandhar 2 और Border 2 को भी पीछे छोड़ा, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास 14/09/2026
  • महिला बाइकर्स को जानबूझकर नहीं मारी थी कार, गुरुग्राम हादसे के आरोपी ने दी सफाई, बोला- मुझे नहीं पता था बाइक पर लड़की है 14/09/2026
  • BRICS Summit के डिनर में परोसा गया 40 हजार रुपये किलो वाला गुच्छी मशरूम, जानें क्यों है इतना खास 14/09/2026
  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire