• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

देहरादून में PG मेडिकल छात्रा की कार में मौत, HOD पर उत्पीड़न के आरोप के बाद केस दर्ज

Mintwire by Mintwire
27/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक 25 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट मेडिकल छात्रा की कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान तन्वी मोहन के रूप में हुई है, जो हरियाणा के अंबाला की रहने वाली थी. इस घटना के बाद परिवार ने उसके विभाग की HOD पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह तन्वी के पिता डॉ. ललित मोहन ने उसे कारगी रोड पर खड़ी उसकी कार के अंदर बेहोशी की हालत में पाया. उन्होंने तुरंत कार का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक, जब युवती को कार में पाया गया, तब उसके हाथ में कैनुला लगा हुआ था और कार के अंदर इंजेक्शन की कई शीशियां मौजूद थीं.

परिवार ने hod पर लगाया आरोप

तन्वी देहरादून के एक मेडिकल संस्थान में नेत्र विज्ञान (ऑप्थेल्मोलॉजी) की छात्रा थी. उसके परिजनों का आरोप है कि विभाग की HOD डॉ. प्रियंका गुप्ता द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. परिवार का कहना है कि इसी उत्पीड़न के कारण वह लंबे समय से तनाव में थी और उसे यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा. इस संबंध में तन्वी के पिता ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.

डिप्रेशन से जूझ रही थी छात्रा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तन्वी पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रही थी. इसी कारण उसकी मां भी अंबाला से देहरादून आकर उसके साथ रह रही थीं. पुलिस के अनुसार, घटना से एक रात पहले तन्वी ने अपनी मां को मैसेज कर बताया था कि वह रात 12:30 बजे तक घर लौट आएगी. लेकिन देर रात तक घर न पहुंचने और फोन न उठाने पर परिवार चिंतित हो गया.

इसके बाद तन्वी के पिता अंबाला से रात में ही देहरादून पहुंचे और पत्नी के साथ उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान उन्हें कारगी रोड पर खड़ी तन्वी की कार मिली, जिसमें वह अचेत अवस्था में पड़ी थी. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई.

मुक़दमा हुआ दर्ज

पुलिस ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर डॉ. प्रियंका गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही, पूरे मामले की जांच जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उत्पीड़न के आरोपों में कितनी सच्चाई है. इसके लिए विभाग के अन्य छात्रों और स्टाफ से भी पूछताछ की जा सकती है.

फिलहाल, यह मामला कई सवाल खड़े कर रहा है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है.

Tags: Uttarakhand news
Previous Post

पौड़ी में किशोर न्याय बोर्ड की बड़ी बैठक, पुनर्वास पर जोर

Next Post

उत्तराखंड के पहाड़ों में फिर बिगड़ा मौसम, यमुनोत्री में भारी बर्फबारी से चारधाम तैयारियां प्रभावित

Next Post

उत्तराखंड के पहाड़ों में फिर बिगड़ा मौसम, यमुनोत्री में भारी बर्फबारी से चारधाम तैयारियां प्रभावित

Recent Posts

  • 50 करोड़ का छठा वीकेंड! Hanuman Ansh ने Dhurandhar 2 और Border 2 को भी पीछे छोड़ा, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास 14/09/2026
  • महिला बाइकर्स को जानबूझकर नहीं मारी थी कार, गुरुग्राम हादसे के आरोपी ने दी सफाई, बोला- मुझे नहीं पता था बाइक पर लड़की है 14/09/2026
  • BRICS Summit के डिनर में परोसा गया 40 हजार रुपये किलो वाला गुच्छी मशरूम, जानें क्यों है इतना खास 14/09/2026
  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire