Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

राज्यपाल का पौड़ी दौरा, अस्पताल से स्टेडियम तक किया निरीक्षण

Mintwire by Mintwire
28/03/2026
in उत्तराखंड, देश, ब्लॉग, राज्य
0

जनपद पौड़ी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए जिला अस्पताल, जिला पुस्तकालय और रांसी स्टेडियम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा के आधुनिक संसाधनों और खेल प्रतिभाओं को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिए.

अस्पताल निरीक्षण: बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

राज्यपाल ने सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और आधारभूत ढांचे का जायजा लिया. उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों के व्यवहार और इलाज की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली.उन्होंने कहा कि मरीजों को समयबद्ध, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

ICU, डिजिटल एक्स-रे और CT स्कैन यूनिट का निरीक्षण

राज्यपाल ने आईसीयू, डिजिटल एक्स-रे कक्ष और सीटी स्कैन यूनिट का निरीक्षण किया और वहां की कार्यप्रणाली को समझा. उन्होंने अस्पताल को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक उपकरणों की सूची तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. साथ ही आईसीयू को और अधिक आधुनिक बनाने पर भी जोर दिया.

लोकार्पण के साथ किया निरीक्षण

राज्यपाल ने जिला पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन किया. इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने उनका स्वागत किया.

पुस्तकालय में आधुनिक फर्नीचर, वाई-फाई जोन, बुक स्टोरेज, पेयजल सुविधा और पहाड़ी शैली की संरचना जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई.राज्यपाल ने पुस्तकालय को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बताया.

विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, करियर योजनाओं और भविष्य की आकांक्षाओं के बारे में जाना. उन्होंने कहा, “सपने खुली आंखों से देखिए और बड़े सपने देखिए. सोच और मजबूत धारणा ही सफलता तय करती है.” उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

पुस्तकालय के लिए की विशेष घोषणा

राज्यपाल ने जिला पुस्तकालय के लिए 1 कंप्यूटर, 2 टैबलेट, 108 पुस्तकें और एक कॉफी मशीन देने की घोषणा की. इससे छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला योजना के तहत करीब 55 लाख रुपये की लागत से पुस्तकालय का आधुनिकीकरण किया गया है.इसमें घंटाघर का निर्माण, पाथवे, रेलिंग, आधुनिक फर्नीचर, मरम्मत, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

रांसी स्टेडियम: खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

राज्यपाल ने रांसी स्टेडियम में खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी.राज्यपाल ने खिलाड़ियों से कहा कि वे ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य रखें और उसी दिशा में मेहनत करें.उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, एसएसपी सर्वेश पंवार, सीडीओ गिरीश गुणवंत, सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला सहित कई अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

Tags: Pauri GarhwalUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा फेरबदल, कई दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल

Next Post

पौड़ी में पुलिस गार्द की शानदार सलामी, राज्यपाल ने की सराहना

Next Post

पौड़ी में पुलिस गार्द की शानदार सलामी, राज्यपाल ने की सराहना

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.