• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

कोटद्वार में आदमखोर गुलदार का कहर, एक मासूम की ली जान

Mintwire by Mintwire
04/04/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0


उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला है. चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामसभा गडरी के तोक भतकोट गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. यहां एक आदमखोर गुलदार ने चार साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बना लिया, जिसके बाद गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है.

घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, भतकोट निवासी हरेंद्र की बेटी दृष्टि रात का खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी. इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया. परिजनों को कुछ समझ में आता, उससे पहले ही गुलदार बच्ची को अपने जबड़े में दबाकर आंगन से नीचे खेतों की ओर ले गया.

झाड़ियों में मिला बच्ची का शव

बच्ची के चीखने और परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसकी तलाश शुरू की गई. ग्रामीणों ने देर रात तक जंगल और आसपास के इलाकों में खोजबीन की. काफी प्रयासों के बाद घर से लगभग एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में बच्ची का शव बरामद हुआ. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला.

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और डीएफओ कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीणों ने मांग की कि आदमखोर गुलदार को जल्द से जल्द मार गिराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

वन विभाग ने क्या आदेश दिया

वन विभाग की ओर से जारी आदेश में पहले गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने की बात कही गई है. हालांकि, यदि यह प्रयास असफल रहता है और गुलदार लगातार मानव जीवन के लिए खतरा बना रहता है, तो उसे मारने के भी निर्देश दिए गए हैं. शनिवार को प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) द्वारा इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए.

इसी बीच, क्षेत्र के अन्य गांवों में भी जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है. पौड़ी गढ़वाल के खंड तल्ला गांव में एक भालू ने गोशाला में घुसकर एक गाय को मार डाला, जबकि दूसरी गाय को घायल कर दिया. पिछले तीन हफ्तों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों के कारण गांवों में रहना मुश्किल होता जा रहा है. उन्होंने वन विभाग से ठोस और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

Tags: UttarakhandUttarakhand news
Previous Post

अप्रैल में मौसम का यू-टर्न… 4–5 अप्रैल को आंधी, बारिश और बिजली का तांडव, जानें पूरा अलर्ट

Next Post

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, कई राज्यों तक हिली धरती — जानें पूरी जानकारी !

Next Post
दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, कई राज्यों तक हिली धरती — जानें पूरी जानकारी !

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, कई राज्यों तक हिली धरती — जानें पूरी जानकारी !

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire