• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू, गैर सनातनियों और मोबाइल-रील पर सख्ती

Mintwire by Mintwire
05/04/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

इस साल चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि यात्रा की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

उन्होंने साफ कहा कि चारधाम में गैर सनातनियों के प्रवेश को लेकर सख्ती बरती जाएगी. हालांकि, अगर किसी अन्य धर्म के व्यक्ति की सनातन में आस्था है, तो उसे प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है.

कई नियम हुए लागू

यात्रा के दौरान मंदिरों की गरिमा बनाए रखने के लिए कई नए नियम लागू किए गए हैं. मंदिर परिसर के 70 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा. इसके साथ ही फोटो, वीडियो और सोशल मीडिया रील बनाने पर भी पूरी तरह रोक लगाई गई है. यह फैसला श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक वातावरण को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है.

समिति के अनुसार, अब तक 11,68,644 श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण कर चुके हैं. आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.

पूजा की बुकिंग होगी शुरू

हेमंत द्विवेदी ने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही बीकेटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से पूजा की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी. इससे श्रद्धालु घर बैठे अपनी पूजा की व्यवस्था कर सकेंगे. इसके अलावा विश्राम गृहों में बेहतर सुविधाएं देने और दर्शन व्यवस्था को अधिक सरल बनाने पर भी काम किया जा रहा है.

गौरतलब है कि गैर सनातनियों के प्रवेश को लेकर विवाद तब बढ़ा, जब बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के संदर्भ में सवाल उठाया गया. वह कई बार केदारनाथ और अन्य धामों की यात्रा कर चुकी हैं. इस पर समिति ने स्पष्ट किया कि आस्था रखने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा.

चारधाम के कपाट खुलने की तारीखें भी तय कर दी गई हैं. यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे. केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे खोले जाएंगे, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह लगभग 6:15 बजे खुलेंगे. वहीं, हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की तारीख मई में घोषित की जाएगी.

Tags: chaar dhaam yatraUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

नोएडा के पास बेस्ट वीकेंड गेटअवे… 1-2 घंटे में करें परफेक्ट ट्रिप प्लान

Next Post

पौड़ी में तेंदुए के हमले के बाद बड़ा फैसला, स्कूल बच्चों को मिलेगी सुरक्षा

Next Post

पौड़ी में तेंदुए के हमले के बाद बड़ा फैसला, स्कूल बच्चों को मिलेगी सुरक्षा

Recent Posts

  • 50 करोड़ का छठा वीकेंड! Hanuman Ansh ने Dhurandhar 2 और Border 2 को भी पीछे छोड़ा, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास 14/09/2026
  • महिला बाइकर्स को जानबूझकर नहीं मारी थी कार, गुरुग्राम हादसे के आरोपी ने दी सफाई, बोला- मुझे नहीं पता था बाइक पर लड़की है 14/09/2026
  • BRICS Summit के डिनर में परोसा गया 40 हजार रुपये किलो वाला गुच्छी मशरूम, जानें क्यों है इतना खास 14/09/2026
  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire