कॉमेडियन Samay Raina ने अपने नए स्टैंड-अप स्पेशल Still Alive में Ranveer Allahbadia पर कई तंज कसे. उन्होंने मजाक में कहा कि अल्लाहबादिया ने उनकी “मेंटल हेल्थ खराब कर दी”.
कुछ दिनों बाद सामने आए एक वीडियो में रणवीर अल्लाहबादिया से जब इस विवाद को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में जवाब दिया. उन्होंने कहा, “हम दोनों का समय चल रहा है”.
जब समय रैना का नाम लिया गया तो उन्होंने कहा, “समय… कौन समय? क्या समय? हमारा टाइम चल रहा है. It’s my time now.”
पॉजिटिविटी और ह्यूमर पर दिया बयान
एक अन्य वीडियो में रणवीर ने कहा कि वह पॉजिटिविटी में विश्वास रखते हैं. उन्होंने कहा, “जितनी ज्यादा पॉजिटिविटी आप अंदर रखोगे, उतनी ही ज्यादा आप उसे आकर्षित करते हो. मुस्कुराते रहना चाहिए.”
विवाद की जड़ – ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो
यह पूरा विवाद 2025 में India’s Got Latent शो से जुड़ा है, जिसमें Ranveer Allahbadia, Ashish Chanchlani और Apoorva Mukhija नजर आए थे. इस दौरान अल्लाहबादिया के एक विवादित सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विवाद हुआ था और कई एफआईआर भी दर्ज हुई थीं.
समय रैना का दावा
अपने स्पेशल में Samay Raina ने दावा किया कि अल्लाहबादिया ने शूटिंग के दौरान “पैरेंट्स और सेक्स” से जुड़ा सवाल कई बार पूछा था, लेकिन एडिट में सिर्फ एक हिस्सा ही वायरल हुआ.
उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि “उसे मेडिटेशन आता है, मुझे कुछ नहीं आता”, और उन्हें “मॉन्क जिसने मेरी फेरारी बेच दी” भी कहा.
विवाद के बाद क्या हुआ
विवाद के बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी. वहीं समय रैना ने कहा था कि उन्हें शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटाने पड़े. मार्च में कोर्ट ने रणवीर को अपना पॉडकास्ट दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी. वहीं Apoorva Mukhija ने भी बताया कि उन्हें इस विवाद के दौरान धमकियां मिली थीं.


