• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 गांवों का विकास… हर गांव को मिलेंगे 20 लाख रुपये

Mintwire by Mintwire
23/04/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 गांवों का विकास… हर गांव को मिलेंगे 20 लाख रुपये

में 23 अप्रैल 2026 को के तहत जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने की, जिसमें चयनित गांवों के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 के लिए जनपद के 14 ऐसे गांवों का चयन किया गया है, जहां अनुसूचित जाति की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है. इनमें विकासखंड चकराता के 8 गांव, कालसी के 4 गांव और विकासनगर के 2 गांव शामिल हैं.

योजना के तहत प्रत्येक चयनित गांव को ‘गैप फिलिंग’ कार्यों के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी, जिससे बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके.

बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा फोकस

बैठक में विभिन्न विभागों को निर्देश दिए गए कि गांवों में पेयजल और स्वच्छता, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण व मरम्मत, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, सर्व-ऋतु सड़कों का निर्माण और सोलर व स्ट्रीट लाइट लगाने जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए.

हर गांव में लगेंगी सोलर लाइट

वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, (उरेडा) ने जानकारी दी कि वर्ष 2026-27 की जिला योजना के तहत प्रत्येक चयनित गांव में 15 सोलर लाइट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है.

समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए और तय समयसीमा में कार्य पूरे किए जाएं. साथ ही अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया.

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और चयनित ग्रामों के प्रधान उपस्थित रहे.

Tags: dehradun newsGovernment SchemesInfrastructure DevelopmentPM Adarsh Gram YojanaRural DevelopmentSolar EnergyUttarakhand GovernmentVillage Development
Previous Post

पीठसैंण में क्रान्ति दिवस मेला भव्य, उमड़ा जनसैलाब… देशभक्ति और लोक संस्कृति का दिखा संगम

Next Post

माइकल जैक्सन की आखिरी कहानी… मौत, रहस्य और अधूरी ख्वाहिशें

Next Post

माइकल जैक्सन की आखिरी कहानी... मौत, रहस्य और अधूरी ख्वाहिशें

Please login to join discussion

Recent Posts

  • 50 करोड़ का छठा वीकेंड! Hanuman Ansh ने Dhurandhar 2 और Border 2 को भी पीछे छोड़ा, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास 14/09/2026
  • महिला बाइकर्स को जानबूझकर नहीं मारी थी कार, गुरुग्राम हादसे के आरोपी ने दी सफाई, बोला- मुझे नहीं पता था बाइक पर लड़की है 14/09/2026
  • BRICS Summit के डिनर में परोसा गया 40 हजार रुपये किलो वाला गुच्छी मशरूम, जानें क्यों है इतना खास 14/09/2026
  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire