• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

बीरोंखाल जनसेवा शिविर में 276 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ… सीएम के निर्देश पर आयोजित हुआ शिविर

Mintwire by Mintwire
14/07/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
बीरोंखाल जनसेवा शिविर में 276 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ… सीएम के निर्देश पर आयोजित हुआ शिविर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत बीरोंखाल विकासखंड सभागार में जनसेवा शिविर आयोजित किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं की जानकारी, विभागीय सेवाएं और शिकायतों के निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराई. इस दौरान कुल 276 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिला.

अनुराधा वालिया ने किया शुभारंभ, योजनाओं का लाभ लेने की अपील

शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड माटी कला बोर्ड की उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री (दर्जाधारी मंत्री) अनुराधा वालिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से संवाद भी किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसेवा शिविर शासन और आमजन के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य कर रहे हैं. इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं, प्रमाणपत्रों, पंजीकरण और अन्य विभागीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर आसानी से मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी जरूरतमंद सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की.

कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण सहित कई विभागों ने दी सेवाएं

शिविर में कृषि एवं उद्यान विभाग ने 22 किसानों को कृषि सामग्री और पौध वितरित किए. बाल विकास विभाग ने 11 पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की. स्वास्थ्य विभाग ने 98 और आयुष विभाग ने 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया. समाज कल्याण विभाग ने 32 लाभार्थियों को वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन योजनाओं का लाभ दिया. राजस्व विभाग ने 13 लोगों को कृषक प्रमाण-पत्र और खाता-खतौनी की नकल उपलब्ध कराई. वहीं, रीप और एनआरएलएम के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार 30 उत्पादों का विक्रय भी किया गया.

विभागों ने किया पंजीकरण, अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की.

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी, खंड विकास अधिकारी एस.एस. बुटोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह नेगी, ग्राम प्रधान राजे सिंह, मंडल अध्यक्ष ओम पाल बिष्ट, यशवंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Tags: Agriculture DepartmentAnuradha WaliaAyush DepartmentBirokhalGovernment SchemesHealth CampJan Seva CampMahalakshmi KitNRLMPauri GarhwalPension SchemePublic ServicesPublic Welfarepushkar singh dhamiRevenue DepartmentRural DevelopmentSelf Help GroupsSocial Welfare DepartmentUttarakhand GovernmentUttarakhand news
Previous Post

सामुदायिक मध्यस्थता पर पौड़ी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित… ग्रामीण स्तर पर विवादों के  समाधान पर दिया गया जोर

Next Post

17वें दिन भी जारी है सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, 8.5 किलो वजन घटा, विपक्षी नेताओं ने अनशन खत्म करने की अपील की

Next Post
17वें दिन भी जारी है सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, 8.5 किलो वजन घटा, विपक्षी नेताओं ने अनशन खत्म करने की अपील की

17वें दिन भी जारी है सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, 8.5 किलो वजन घटा, विपक्षी नेताओं ने अनशन खत्म करने की अपील की

Please login to join discussion

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire