Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

कोटद्वार के बेस अस्पताल में अगले सप्ताह से शुरू होगी टेलीमेडिसिन सेवा, एम्स ऋषिकेश ने किया सफल ट्रायल

Mintwire by Mintwire
17/07/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

कोटद्वार के राजकीय बेस चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश की ओर से टेलीमेडिसिन सेवा का सफल ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान तकनीकी व्यवस्था और ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श प्रणाली का परीक्षण किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। अब अगले सप्ताह से यह सेवा नियमित रूप से शुरू कर दी जाएगी।

मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा ऋषिकेश का चक्कर

विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि टेलीमेडिसिन सेवा शुरू होने के बाद मरीज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे। इससे गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बार-बार ऋषिकेश या अन्य बड़े अस्पतालों में जाने की आवश्यकता कम होगी। मरीजों के समय और धन दोनों की बचत होगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का जोर

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस पहल के लिए एम्स ऋषिकेश और स्वास्थ्य विभाग का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि टेलीमेडिसिन सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

ट्रायल के दौरान विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र नेगी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह, डॉ. विवेक मलिक, डॉ. हेमंत, डॉ. धीरज, इंजीनियर नवीन शर्मा, रजत भट्ट समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags: Kotdwarkotdwar newsUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

पुरी रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, दो की मौत; 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Next Post

पौड़ी में पांच नई औद्योगिक इकाइयों को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, सीडीओ ने लंबित NOC जल्द निपटाने के दिए निर्देश

Next Post

पौड़ी में पांच नई औद्योगिक इकाइयों को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, सीडीओ ने लंबित NOC जल्द निपटाने के दिए निर्देश

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.