• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, जानें टाइमिंग और किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Mintwire by Mintwire
19/07/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा का लंबे समय से इंतजार कर रहे यात्रियों को बड़ी सौगात मिल गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाली इस नई रेल सेवा का शुभारंभ हो गया।

इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह ट्रेन कुमाऊं और गढ़वाल के बीच मजबूत सेतु का काम करेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मुरादाबाद रेलखंड पर कार्य चलने के कारण ट्रेन सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। कार्य पूरा होने के बाद इसे प्रतिदिन चलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की प्रगति की भी जानकारी दी।

सीएम धामी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई रेल सेवा से प्रदेश में यात्री सुविधा, सुरक्षा और कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और रोजगार को भी बढ़ावा देगी।

पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि यह सेवा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी। इसके शुरू होने से परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।

सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन

रेल मंत्रालय के अनुसार 15310/15309 रामनगर-देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी।

जानें ट्रेन की टाइमिंग

  • रामनगर से प्रस्थान: सुबह 5:50 बजे
  • देहरादून आगमन: दोपहर 12:40 बजे
  • देहरादून से वापसी: दोपहर 3:55 बजे
  • रामनगर आगमन: रात 11:30 बजे

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशन पर रुकेगी।

ट्रेन में एक लगेज कोच, तीन जनरल सेकेंड क्लास, तीन स्लीपर, दो थर्ड एसी, एक सेकेंड एसी, एक एसी चेयर कार, चार जनरल सेकेंड एसी चेयर कार और एक एलएसएलआरडी कोच शामिल किए गए हैं।

Tags: ramnagar dehradun railramnagar dehradun rail newsUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

हैदराबाद: टेकी महिला बिना कपड़ों के मंदिर में घुसी, देवी की मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत

Next Post

आज़ादी क दूसा आंदोलन…, अस्पताल से सोनम वांगचुक का पहला मैसेज, संसद मार्च सफल बनाने की अपील

Next Post

आज़ादी क दूसा आंदोलन…, अस्पताल से सोनम वांगचुक का पहला मैसेज, संसद मार्च सफल बनाने की अपील

Recent Posts

  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
  • UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन को लेकर सरकार ने साफ किया पूरा मामला 15/09/2026
  • 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट 15/09/2026
  • BRICS Summit में भारत की 5 बड़ी कूटनीतिक जीत, ईरान-UAE से लेकर पहलगाम तक ऐसे साधा संतुलन 15/09/2026
  • गणपति की प्रतिमा लेकर अकेले पहुंचीं सुनीता आहूजा, गोविंदा नहीं दिखे तो फैंस ने पूछा- ‘चीची कहां हैं?’ 14/09/2026
  • हिमालय भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी, ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन 14/09/2026
  • पौड़ी पहुंचे प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी, डीएम और सीडीओ से की शिष्टाचार भेंट 14/09/2026
  • पौड़ी जिला कारागार में गणेश उत्सव का शुभारंभ, बंदियों ने की पूजा-अर्चना और आरती 14/09/2026
  • कोटद्वार की बेटी कृति शर्मा ने जिनेवा में बढ़ाया भारत का मान, Youth Empowerment Forum में किया प्रतिनिधित्व 14/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire