• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

आज़ादी क दूसा आंदोलन…, अस्पताल से सोनम वांगचुक का पहला मैसेज, संसद मार्च सफल बनाने की अपील

Mintwire by Mintwire
19/07/2026
in देश
0

जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अपने समर्थकों के नाम पहला संदेश जारी किया है. उन्होंने अपनी अस्पताल में भर्ती को “अवैध हिरासत” बताया और समर्थकों से 20 जुलाई को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च को सफल बनाने की अपील की है.

पत्नी के जरिए भेजा संदेश.

59 वर्षीय वांगचुक ने यह संदेश अपनी पत्नी गीतांजली जे. अंगमो के माध्यम से भेजा. यह संदेश एक कागज पर लिखकर साझा किया गया, जिसकी तस्वीर उनके एक्स अकाउंट पर पोस्ट की गई. संदेश में उन्होंने CJP के आंदोलन को “भारत का दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन” बताया और देश को “भयमुक्त” व “अन्यायमुक्त” बनाने की बात कही.

पेपर लीक समेत कई मुद्दों का जिक्र.

वांगचुक ने अपने संदेश में पेपर लीक जैसे मुद्दों का भी उल्लेख किया, जो उनके अनशन का प्रमुख कारण रहा है. उन्होंने कहा कि देश को अन्याय से मुक्ति दिलाने की जरूरत है. उन्होंने अपनी कथित “अवैध हिरासत” को भी इसी लड़ाई से जोड़ते हुए लोगों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील की.

संसद मार्च पर संशय बरकरार.

हालांकि, 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, शनिवार तक CJP ने मार्च की अनुमति के लिए आवेदन नहीं किया था. पुलिस का कहना है कि संसद के मानसून सत्र को देखते हुए अनुमति मिलने की संभावना भी कम है.

स्वास्थ्य पर अस्पताल का अपडेट.

सफदरजंग अस्पताल ने रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा कि सोनम वांगचुक को आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है और विशेषज्ञों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. अस्पताल के अनुसार, उनके जरूरी स्वास्थ्य संकेतक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन लंबे समय तक उपवास के कारण रक्त संबंधी कुछ पैरामीटर सामान्य से थोड़ा प्रभावित हैं, इसलिए उन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता है.

इससे पहले अस्पताल ने बताया था कि वांगचुक ने डॉक्टरों की सलाह के बावजूद इंट्रावेनस फ्लूइड, ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन और अन्य दवाएं लेने से इनकार कर दिया था. वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्हें विशेषज्ञों की सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जरूरी चिकित्सकीय देखभाल के लिए अस्पताल ले जाया गया.

Tags: sonamSonam Wangchuksonam wangchuk health news
Previous Post

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, जानें टाइमिंग और किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Next Post

सोनम वांगचुक की पत्नी पहुंचीं हाई कोर्ट, सफदरजंग अस्पताल पर ‘अवैध हिरासत’ का आरोप

Next Post

सोनम वांगचुक की पत्नी पहुंचीं हाई कोर्ट, सफदरजंग अस्पताल पर ‘अवैध हिरासत’ का आरोप

Recent Posts

  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
  • UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन को लेकर सरकार ने साफ किया पूरा मामला 15/09/2026
  • 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट 15/09/2026
  • BRICS Summit में भारत की 5 बड़ी कूटनीतिक जीत, ईरान-UAE से लेकर पहलगाम तक ऐसे साधा संतुलन 15/09/2026
  • गणपति की प्रतिमा लेकर अकेले पहुंचीं सुनीता आहूजा, गोविंदा नहीं दिखे तो फैंस ने पूछा- ‘चीची कहां हैं?’ 14/09/2026
  • हिमालय भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी, ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन 14/09/2026
  • पौड़ी पहुंचे प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी, डीएम और सीडीओ से की शिष्टाचार भेंट 14/09/2026
  • पौड़ी जिला कारागार में गणेश उत्सव का शुभारंभ, बंदियों ने की पूजा-अर्चना और आरती 14/09/2026
  • कोटद्वार की बेटी कृति शर्मा ने जिनेवा में बढ़ाया भारत का मान, Youth Empowerment Forum में किया प्रतिनिधित्व 14/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire