• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

लैंसडाउन तहसील दिवस में 27 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निपटारा

Mintwire by Mintwire
22/07/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
लैंसडाउन तहसील दिवस में 27 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निपटारा

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में मंगलवार को लैंसडाउन तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 27 शिकायतें और समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया. प्राप्त शिकायतों में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), वन विभाग, जल निगम और जल संस्थान से जुड़े मामले प्रमुख रहे.

समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही प्रभावी ढंग से हो, ताकि उन्हें बार-बार जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें.

हर शिकायत का गंभीरता से हो समाधान

अशोक जोशी ने अधिकारियों से जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता, संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाए.

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी जोर

मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित विकास और निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और तय समय सीमा के भीतर पूरे कराए जाएं, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके.

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

तहसील दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही पात्र लाभार्थियों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल रणबीर सिंह सजवाण, ज्येष्ठ उप प्रमुख सुरेंद्र नेगी, उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य, खंड विकास अधिकारी रवि सैनी, तहसीलदार विद्यानंद सेमवाल, नायब नाजिर मनोज नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

Tags: Ashok JoshiForest DepartmentGovernment SchemesJal NigamLansdowne Tehsil DiwasLocal AdministrationPauri GarhwalPauri NewsPMGSYPublic GrievancePublic HearingRural DevelopmentTehsil DiwasUttarakhand GovernmentUttarakhand news
Previous Post

अब सभी गांव होंगे साफ-सुथरे, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू करने की तैयारी तेज़

Next Post

कोविड में बंद हुआ कारोबार, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने बदली महेश कुमार की किस्मत

Next Post
कोविड में बंद हुआ कारोबार, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने बदली महेश कुमार की किस्मत

कोविड में बंद हुआ कारोबार, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने बदली महेश कुमार की किस्मत

Please login to join discussion

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire