• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

NEET से लेकर UTU पेपर लीक तक गूंजा विरोध, हल्द्वानी में CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन

Mintwire by Mintwire
24/07/2026
in उत्तराखंड
0

हल्द्वानी: NEET-UG और उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) के पेपर लीक मामलों को लेकर उत्तराखंड में विरोध तेज हो गया है। देशव्यापी आंदोलन के तहत कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर हल्द्वानी में विभिन्न छात्र और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन शुरू किया। बुद्ध पार्क में उत्तराखंड क्रांति दल, आइसा, परिवर्तनकामी छात्र संगठन समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र हुए और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाई।

एमबीपीजी कॉलेज से निकलेगी छात्र रैली

प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में भी एनएसयूआई कार्यकर्ता एकजुट हुए। छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर से बुद्ध पार्क तक रैली निकालेंगे, जिसके बाद सभी संगठन दोपहर 12:30 बजे जिलाधिकारी कैंप कार्यालय तक मार्च करेंगे।

NEET और UTU पेपर लीक पर सरकार को घेरा

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने कहा कि NEET-UG पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग आंदोलन का प्रमुख मुद्दा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) में भी पेपर लीक का मामला सामने आने से राज्य सरकार के पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के दावे कमजोर पड़े हैं।

तकनीकी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग

प्रदर्शनकारी संगठनों का कहना है कि पहले प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आती थीं, अब विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में तकनीकी शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है।

प्रधानमंत्री के नाम भेजा जाएगा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद सभी संगठन जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।

Tags: cjp protest haldwanihaldwani newshaldwani news cjp protesthaldwani news hindihaldwani protest news updateUttarakhand news
Previous Post

उत्तराखंड में 1200 पुराने पुल होंगे मजबूत, PWD ने तैयार किया 5 साल का मास्टर प्लान

Next Post

NEET Paper Leak: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार, कहा- ‘गलतियों का सिलसिला खत्म करें’; ऑनलाइन परीक्षा पर मांगा रोडमैप

Next Post

NEET Paper Leak: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार, कहा- ‘गलतियों का सिलसिला खत्म करें’; ऑनलाइन परीक्षा पर मांगा रोडमैप

Recent Posts

  • 50 करोड़ का छठा वीकेंड! Hanuman Ansh ने Dhurandhar 2 और Border 2 को भी पीछे छोड़ा, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास 14/09/2026
  • महिला बाइकर्स को जानबूझकर नहीं मारी थी कार, गुरुग्राम हादसे के आरोपी ने दी सफाई, बोला- मुझे नहीं पता था बाइक पर लड़की है 14/09/2026
  • BRICS Summit के डिनर में परोसा गया 40 हजार रुपये किलो वाला गुच्छी मशरूम, जानें क्यों है इतना खास 14/09/2026
  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire