• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

कारगिल विजय दिवस: पौड़ी में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर सैनिकों और शहीद परिजनों का हुआ सम्मान

Mintwire by Mintwire
26/07/2026
in उत्तराखंड, देश
0

पौड़ी। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर पौड़ी गढ़वाल में शौर्य, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पौड़ी और कोटद्वार में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहीदों के परिजनों और कारगिल युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक, एजेंसी चौक पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात समेत अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम से पहले छात्र-छात्राओं ने एजेंसी चौक से कलेक्ट्रेट तक प्रभात फेरी निकाली।

विधायक ने क्या कहा?

विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के करीब 75 वीर सपूतों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें पौड़ी गढ़वाल के 17 शहीद शामिल थे। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सैनिकों का योगदान अमूल्य है और युवाओं को उनके साहस व राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि कारगिल विजय दिवस वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश अपने शहीदों का ऋण कभी नहीं चुका सकता, लेकिन उनके सम्मान और कल्याण के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि शहीद द्वारों के विकास और पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही सीएसडी कैंटीन की स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है।

युद्ध के अनुभव किए साझा

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर (सेनि.) करन सिंह ने कारगिल युद्ध के अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों ने टाइगर हिल, तोलोलिंग और द्रास जैसी दुर्गम चोटियों पर अद्भुत शौर्य का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इन वीर गाथाओं से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान शहीद नायक मंगत सिंह के पुत्र नीरज भंडारी और वीर चक्र विजेता शहीद राइफलमैन कुलदीप सिंह रावत के भाई विजय सिंह रावत सहित कारगिल युद्ध में शामिल कई पूर्व सैनिकों और शहीद परिजनों को शॉल, स्मृति चिन्ह और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। वहीं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पौड़ी और राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर, तिमली की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन, सैनिक कल्याण विभाग, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, पत्रकारों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags: kargil vijay diwarkargil vijay diwas newsUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

Golden Line Metro से बदलेगी South Delhi की तस्वीर! इन इलाकों में घरों की कीमत और किराया बढ़ने की उम्मीद

Next Post

कारगिल विजय दिवस: कोटद्वार में कांग्रेस ने किया वीर सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान, सुरेंद्र सिंह नेगी बोले- शहीदों का बलिदान अमर

Next Post

कारगिल विजय दिवस: कोटद्वार में कांग्रेस ने किया वीर सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान, सुरेंद्र सिंह नेगी बोले- शहीदों का बलिदान अमर

Recent Posts

  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire