• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

निकाह की थी पूरी तैयारी, पहली पत्नी पहुंचकर किया जबरदस्त हंगामा… रो-रोकर बोलीं- लव मैरिज थी हमारी

Mintwire by Mintwire
27/07/2026
in देश, राज्य
0
निकाह की थी पूरी तैयारी, पहली पत्नी पहुंचकर किया जबरदस्त हंगामा… रो-रोकर बोलीं- लव मैरिज थी हमारी

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर स्थित एक मैरिज लॉन में शुक्रवार रात उस समय हंगामा मच गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी उसकी दूसरी शादी रुकवाने पहुंच गई. महिला ने खुद को युवक की कानूनी पत्नी बताते हुए शादी का विरोध किया, जिसके बाद विवाह की रस्में रोक दी गईं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को हिरासत में लेकर दोनों पक्षों को चौकी ले गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

चमनगंज निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में जूही लाल कॉलोनी निवासी एक इंटीरियर कारोबारी से हुई थी. वर्ष 2024 में उसकी विदाई हुई थी. शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और मामला कोर्ट में विचाराधीन है. महिला का आरोप है कि कानूनी विवाद लंबित होने के बावजूद उसके पति ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी की तैयारी कर ली.

पड़ोसी के फोन से मिली दूसरी शादी की जानकारी

महिला के मुताबिक, उसे दूल्हे के एक पड़ोसी ने फोन कर दूसरी शादी की जानकारी दी. इसके बाद उसने पति, ससुर और अन्य रिश्तेदारों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद वह अपनी बहन के साथ सीधे मैरिज लॉन पहुंच गई और शादी का विरोध करने लगी. अचानक हुए इस घटनाक्रम से समारोह में अफरा-तफरी मच गई और करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा.

महिला का दावा- अब भी होती है बातचीत

महिला ने दावा किया कि दोनों के बीच अब भी नियमित बातचीत होती है. उसके अनुसार आरोपी रोज व्हाट्सएप पर चैट करता है और महीने में कई बार मुलाकात भी होती है. ऐसे में दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर वह हैरान रह गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. दोनों पक्षों से तहरीर मांगी गई है. मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला दुल्हन के पास जाकर कहती है, “पता है आपको, मैं पहली बीवी हूं. तलाक नहीं हुआ है. हम छोड़ेंगे नहीं. हमने लव मैरिज की है.  इसके बाद दूसरी महिला उसे वहां से हटाने की कोशिश करती दिखाई देती है. फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है

Tags: Breaking NewsChakeri PoliceFirst Wife Stops Second MarriageIndia NewsKanpur Marriage Dramakanpur newsKanpur Viral NewsLegal Wife ProtestMarriage Lawn IncidentSecond Marriage CaseSocial Media ViralUP Crime Newsuttar pradesh newsviral videoWedding Controversy
Previous Post

देवप्रयाग में 10.33 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ₹3 लाख की खेप और कार जब्त

Next Post

पहले रेप केस में जेल भिजवाया, फिर उसी से शादी की ज़िद पर लड़की… पी लिया फिनायल

Next Post

पहले रेप केस में जेल भिजवाया, फिर उसी से शादी की ज़िद पर लड़की... पी लिया फिनायल

Please login to join discussion

Recent Posts

  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire