• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 111 सड़कें बंद

Mintwire by Mintwire
29/07/2026
in उत्तराखंड, देश, मौसम
0

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के आठ जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जबकि भूस्खलन और मलबा आने से प्रदेशभर में 111 सड़कें बंद हो गई हैं।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और टिहरी के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश के आसार हैं।

देहरादून में झमाझम बारिश, मालदेवता में सबसे ज्यादा वर्षा

मंगलवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में देर रात से शुरू हुई बारिश दोपहर तक जारी रही। लगातार बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस की गई। देहरादून का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सबसे अधिक 233 मिमी बारिश मालदेवता क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और मलबा आने की घटनाएं सामने आईं।

भूस्खलन से कई रास्ते बंद, परिवार घरों में फंसे

बारिश के चलते मालदेवता क्षेत्र में सल्फर पॉइंट की ओर जाने वाला मार्ग मलबा आने से बंद हो गया। शेरकी रोड पर भी गदेरे का मलबा सड़क पर आने से यातायात बाधित रहा।

सोडा सरोली क्षेत्र में उफनाए गदेरे का पानी मुख्य मार्ग तक पहुंच गया, जिससे करीब 15 परिवार अपने घरों में ही फंस गए। कई स्थानों पर पहाड़ से चट्टानें और मलबा गिरने की घटनाएं भी हुईं।

उफान पर नदियां, 111 सड़कें बंद

लगातार बारिश के कारण प्रदेश की अधिकांश नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी और अलकनंदा नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। चमोली में पिंडर नदी खतरे के स्तर से करीब चार मीटर नीचे बह रही है, जबकि पिथौरागढ़ में काली, गोरी और सरयू नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है।

प्रदेशभर में फिलहाल 111 सड़कें बंद हैं, जिनमें सबसे अधिक ग्रामीण सड़कें प्रभावित हुई हैं।

सीएम धामी ने दिए सतर्कता के निर्देश

बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं हालात की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में देरी न होने और सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Tags: UttarakhandUttarakhand weather news
Previous Post

गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका… हरिद्वार के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

Next Post

क्यों हुए मुंबई के 5 बड़े क्लबों के फूड लाइसेंस सस्पेंड, FDA ने लिया एक्शन

Next Post

क्यों हुए मुंबई के 5 बड़े क्लबों के फूड लाइसेंस सस्पेंड, FDA ने लिया एक्शन

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire