• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका… हरिद्वार के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

Mintwire by Mintwire
29/07/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका… हरिद्वार के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में हुए चर्चित ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में बहादराबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक, प्रेम संबंधों में विवाद, ब्लैकमेल और आपसी कहासुनी के चलते आरोपी ने अपनी प्रेमिका शहनुमा की हत्या कर दी.

पिता ने दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा

24 जुलाई 2026 को अलीपुर गांव निवासी मोमिन ने बहादराबाद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी शहनुमा की हत्या गांव के ही रहने वाले नावेद और उसके परिवार के लोगों ने की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.

शव नहीं मिलने से जांच बनी चुनौती

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गया था. मामले में न तो घटनास्थल स्पष्ट था और न ही मृतका का शव बरामद हुआ था, जिससे जांच काफी चुनौतीपूर्ण हो गई. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश जारी रखी.

भगवानपुर से दबोचा गया आरोपी

27 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मंगलौर क्षेत्र के भगवानपुर चंदनपुर गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपा हुआ है. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम नावेद पुत्र रियासत, निवासी अलीपुर, बहादराबाद बताया.

प्रेम संबंध, विवाद और ब्लैकमेल बना हत्या का कारण

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका शहनुमा के साथ प्रेम संबंध था. समय के साथ दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे. आरोपी के मुताबिक, एक पारिवारिक शादी में शहनुमा के लड़कों के साथ डीजे पर डांस करने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद शहनुमा कथित तौर पर उसे विभिन्न मामलों में फंसाने और कोर्ट में बयान देने की धमकी देने लगी. आरोपी ने दावा किया कि वह खुद को लगातार ब्लैकमेल महसूस कर रहा था, जिसके बाद उसने हत्या की योजना बनाई.

होटल में रुकने के बाद की हत्या

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शहनुमा को कलियर लेकर गया और दोनों एक होटल में रुके. अगले दिन तड़के वह उसे सुनसान इलाके में ले गया, जहां कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को गंगनहर में फेंक दिया और गांव लौट आया.

मोबाइल और आधार कार्ड बरामद

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है

Tags: Bahadrabad PoliceBlind Murder Casecrime newsGang NaharHaridwar Murder Caseharidwar newsHaridwar PoliceIndia crime newsLove Affair MurderMurder MysteryNaved ArrestedShahnama MurderSSP HaridwarUttarakhand crimeUttarakhand news
Previous Post

सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक कोर्ट, आपसी सहमति से होगा विवादों का सोल्यूशन

Next Post

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 111 सड़कें बंद

Next Post

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 111 सड़कें बंद

Please login to join discussion

Recent Posts

  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire