Saturday, August 1, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

उत्तराखंड में बारिश का कहर: केदारनाथ यात्रा रुकी, 850 श्रद्धालु फंसे; 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट

Mintwire by Mintwire
31/07/2026
in उत्तराखंड, देश
0

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भूस्खलन और मलबा आने के कारण केदारनाथ यात्रा एहतियातन रोक दी गई है। प्रशासन ने करीब 850 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका है। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राज्य के 8 जिलों में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है।

भूस्खलन के चलते केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक

केदारनाथ हाईवे पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके चलते प्रशासन ने यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी है। केदारनाथ से लौट रहे करीब 600 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है, जबकि 250 यात्रियों को सोनप्रयाग में रोककर रखा गया है। मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

मुनकटिया और पैदल मार्ग पर मलबा

सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर मुनकटिया क्षेत्र में भारी मलबा आने से सड़क बंद हो गई है। वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी, जंगलचट्टी और चीरबासा के पास भी कई जगह मलबा और बोल्डर गिरने से आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन लगातार मार्ग खोलने का प्रयास कर रहा है।

8 जिलों में फ्लैश फ्लड और भारी बारिश का अलर्ट

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

किमाणा गांव में घरों में घुसा मलबा

चमोली जिले के ज्योतिर्मठ क्षेत्र के किमाणा गांव में लगातार बारिश के कारण पहाड़ी दरकने लगी है। मलबा और बोल्डर गांव तक पहुंच गए हैं, जिससे सात मकान खतरे की जद में आ गए हैं। कई घरों के आंगन मलबे से भर गए हैं और संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पेयजल लाइन टूटने से ग्रामीणों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।

हरिद्वार में दो कारें बहीं, यमुनोत्री हाईवे भी प्रभावित

हरिद्वार में मूसलाधार बारिश के कारण सूखी नदी में अचानक पानी बढ़ गया, जिससे रपटे पर खड़ी दो कारें बह गईं। बाद में पानी का बहाव कम होने पर दोनों वाहनों को बाहर निकाला गया। वहीं यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी और राना चट्टी के बीच भू-धंसाव के कारण कई पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे कुछ समय तक यातायात बाधित रहा।

देहरादून में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत

देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में बारिश के दौरान उफनाई नाली में बहने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। सात वर्षीय लक्ष्मी और तीन वर्षीय सोनाक्षी खेलते समय नाले के तेज बहाव में बह गई थीं। दोनों के शव बाद में बरामद किए गए। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Tags: kedarnath yatraUttarakhand newsUttarakhand rain alertUttarakhand weather news
Previous Post

SIR-2026 पर अधिकारियों की खास ट्रेनिंग…  error-free voter list बनाने के लिए दिए गए जरूरी निर्देश

Next Post

मुंबई के भिवंडी में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत ढही; 9 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Next Post

मुंबई के भिवंडी में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत ढही; 9 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.