• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

मुंबई के भिवंडी में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत ढही; 9 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Mintwire by Mintwire
31/07/2026
in देश, राज्य
0

महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चार मंजिला रिहायशी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

रात 11:30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह इमारत रात करीब 11:30 बजे ढही। भवन में कुल 48 कमरे थे और नगर निगम ने पहले ही इसे खतरनाक घोषित किया था। हादसे के समय इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था।

पहले आईं दरारें, फिर भरभराकर गिरी इमारत

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 9 बजे इमारत से तेज दरारों की आवाज आने लगी थी। इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे और कई परिवारों को बाहर निकाल लिया, लेकिन कुछ लोग और मरम्मत कर रहे मजदूर अंदर ही रह गए। इसी दौरान इमारत का बी-विंग अचानक ढह गया।

NDRF समेत कई एजेंसियां राहत कार्य में जुटीं

मौके पर NDRF, TDRF, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। डॉग स्क्वॉड, फायर टेंडर, एंबुलेंस और भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। अब तक कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अवैध मरम्मत की भी जांच

भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इमारत में अवैध तरीके से मरम्मत का काम भी किया जा रहा था। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी है।

Tags: mumbaimumbai building collapsemumbai building collapse newsmumbai building collapse video
Previous Post

उत्तराखंड में बारिश का कहर: केदारनाथ यात्रा रुकी, 850 श्रद्धालु फंसे; 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट

Next Post

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पोस्ट से पहले ही मिल गए थे संकेत

Next Post

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पोस्ट से पहले ही मिल गए थे संकेत

Recent Posts

  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
  • UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन को लेकर सरकार ने साफ किया पूरा मामला 15/09/2026
  • 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट 15/09/2026
  • BRICS Summit में भारत की 5 बड़ी कूटनीतिक जीत, ईरान-UAE से लेकर पहलगाम तक ऐसे साधा संतुलन 15/09/2026
  • गणपति की प्रतिमा लेकर अकेले पहुंचीं सुनीता आहूजा, गोविंदा नहीं दिखे तो फैंस ने पूछा- ‘चीची कहां हैं?’ 14/09/2026
  • हिमालय भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी, ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन 14/09/2026
  • पौड़ी पहुंचे प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी, डीएम और सीडीओ से की शिष्टाचार भेंट 14/09/2026
  • पौड़ी जिला कारागार में गणेश उत्सव का शुभारंभ, बंदियों ने की पूजा-अर्चना और आरती 14/09/2026
  • कोटद्वार की बेटी कृति शर्मा ने जिनेवा में बढ़ाया भारत का मान, Youth Empowerment Forum में किया प्रतिनिधित्व 14/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire