• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

लखनऊ में कांवड़ियों पर स्कूल वैन पर पथराव का आरोप, 3 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

Mintwire by Mintwire
03/08/2026
in देश, राज्य
0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह कथित तौर पर कुछ कांवड़ियों ने स्कूली बच्चों से भरी एक वैन पर पथराव कर दिया। घटना चौक थाना क्षेत्र के कमद इलाके की बताई जा रही है। गनीमत रही कि इस दौरान किसी बच्चे को चोट नहीं आई, लेकिन बच्चे बुरी तरह सहम गए।

स्कूल वैन पर किया पथराव

परिजनों के अनुसार, एम्मा थॉम्पसन स्कूल, लालबाग के बच्चों को लेकर जा रही मारुति वैन जैसे ही कमद इलाके से गुजर रही थी, तभी कुछ लोगों ने वैन के शीशों पर पत्थर फेंक दिए। इससे वैन के आगे और साइड के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

बच्चों के परिजनों ने चौक थाने में शिकायत देकर आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के जरिए करने तथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

एक अभिभावक ने कहा कि घटना में बच्चे घायल तो नहीं हुए, लेकिन वे काफी डर गए और बड़ा हादसा भी हो सकता था।

पहले शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वैन चालक शिकायत लेकर चौक थाने पहुंचा तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। साथ ही स्कूल वैन के दस्तावेजों का हवाला देकर वाहन जब्त करने की चेतावनी भी दी गई।

हालांकि, इस आरोप पर चौक थाना प्रभारी ने कोई टिप्पणी नहीं की।

वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। लखनऊ पश्चिम के डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों द्वारा स्कूल वैन में तोड़फोड़ किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

Tags: kanwar newskanwar yatrakanwar yatra attackUttar Pradeshuttar pradesh news
Previous Post

Bankipur Bypoll Result: प्रशांत किशोर की बड़ी जीत तय! BJP के 30 साल पुराने गढ़ में बड़ा उलटफेर

Next Post

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में करण औजला ने जीता दिल, रनअवे कपल को गिफ्ट की मालदीव ट्रिप

Next Post
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में करण औजला ने जीता दिल, रनअवे कपल को गिफ्ट की मालदीव ट्रिप

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में करण औजला ने जीता दिल, रनअवे कपल को गिफ्ट की मालदीव ट्रिप

Recent Posts

  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट 18/09/2026
  • दिल्ली में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, जबकि आसपास के जिलों में सूखा; आखिर राजधानी पर क्यों मेहरबान रहा मानसून? 18/09/2026
  • UCC के खिलाफ AIMPLB का आंदोलन, जंतर-मंतर पर नहीं मिली अनुमति; अब प्रेस क्लब से होगा आगाज 18/09/2026
  • पौड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, बड़ी संख्या में जुटे लोग; दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 17/09/2026
  • पौड़ी के पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर जागरूकता शिविर, 40 पशुओं का हुआ उपचार 17/09/2026
  • पौड़ी में पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता अभियान, बच्चों का मनाया गया प्रवेशोत्सव 17/09/2026
  • पौड़ी जेल में बंदियों ने पिरुल से सीखा हुनर, सजावटी उत्पाद बनाकर रोजगार की ओर बढ़ाए कदम 17/09/2026
  • देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, 4 CSC सेंटर सील; कंप्यूटर-लैपटॉप भी लिए गए कब्जे में 17/09/2026
  • आवारा कुत्तों से परेशान Yuva Sena का अनोखा प्रदर्शन, अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिए दो पिल्ले 17/09/2026
  • रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ सकता है भारी, ट्रंप लगा सकते हैं 100% टैरिफ 17/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire