Monday, August 3, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, BJP का 31 साल पुराने किले में लगाई सेंध

Mintwire by Mintwire
03/08/2026
in देश
0
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, BJP का 31 साल पुराने किले में लगाई सेंध

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी (JSP) के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों के अंतर से हराया. प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि नीरज कुमार सिन्हा को 44,827 वोट हासिल हुए. RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी 14,273 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.

31 साल बाद BJP को मिली हार

बांकीपुर सीट पर 1995 से BJP का कब्जा था. इस सीट पर पार्टी को पहली बार हार का सामना करना पड़ा. उपचुनाव 30 जुलाई को हुआ था, जिसमें 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले विधानसभा चुनाव के 41.45 प्रतिशत मतदान से करीब 7 प्रतिशत कम रहा.

पहले चुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत

पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के लिए यह पहला विधानसभा चुनाव था. उनकी जीत के बाद जन सुराज पार्टी मुख्यालय और मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और जश्न मनाया.

BJP ने जनादेश स्वीकार किया

बिहार BJP अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पार्टी बांकीपुर उपचुनाव के जनादेश का सम्मान करती है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और BJP हार के लिए ईवीएम या चुनाव आयोग को दोष नहीं देती, बल्कि आत्ममंथन में विश्वास रखती है.

उपचुनाव क्यों हुआ था?

यह उपचुनाव BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अप्रैल में राज्यसभा सदस्य बनने के बाद विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के कारण कराया गया था.

Tags: Assembly By ElectionBankipur BypollBihar ElectionBihar PoliticsBJPJan Suraaj PartyNeeraj Kumar SinhaPatna Newsprashant kishorRJD
Previous Post

कांवड़ यात्रा मार्गों पर बढ़ी सुरक्षा, पौड़ी पुलिस ने लगाए नए सूचना और चेतावनी साइन बोर्ड

Next Post

ग्लासगो के इंडियन  रेस्टोरेंट में भारत के नक्शे से गायब था नॉर्थ ईस्ट…लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी तो अब मांगी माफी

Next Post
ग्लासगो के इंडियन  रेस्टोरेंट में भारत के नक्शे से गायब था नॉर्थ ईस्ट…लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी तो अब मांगी माफी

ग्लासगो के इंडियन  रेस्टोरेंट में भारत के नक्शे से गायब था नॉर्थ ईस्ट...लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी तो अब मांगी माफी

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.