कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने और उनकी सेहत का ध्यान रखते हुए हरिद्वार पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के निर्देश पर यातायात निरीक्षक रुड़की ने कांवड़ मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों को जूस और बिस्किट वितरित किए.
यात्रा के दौरान भारी भीड़, लंबे समय तक ड्यूटी और गर्म मौसम को देखते हुए पुलिसकर्मियों को हाइड्रेटेड और ऊर्जावान बनाए रखने के उद्देश्य से यह पहल की गई. अधिकारियों ने जवानों से पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने की अपील भी की, ताकि वे स्वस्थ रहकर अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें.
मनोबल बढ़ने के लिए किया
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में पुलिस जवानों की अहम भूमिका होती है. ऐसे में उनका स्वास्थ्य और मनोबल बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है. हरिद्वार पुलिस ने संदेश दिया कि “जवान रहेंगे ऊर्जावान, तभी सुरक्षित रहेगा जनमानस.”


