• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Jharkhand Protest: हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग तेज़, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान

Mintwire by Mintwire
06/08/2026
in देश
0

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन और तेज हो गया है। अब प्रदर्शनकारी छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग करते हुए 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। वहीं, सरकार की ओर से बातचीत की पहल के बावजूद छात्र अपने आंदोलन और भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं।

राज्यपाल से मिले हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राज्यपाल ने भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को गंभीर मामला बताया और कहा कि आयोगों का काम पूरी पारदर्शिता और विश्वसनीयता के साथ होना चाहिए, ताकि किसी तरह का संदेह न रहे।

छात्र बोले- CBI जांच हो, CM दें इस्तीफा

प्रदर्शनकारी छात्र राहुल क्रांति ने कहा कि सरकार अपनी एजेंसियों से जांच की बात कर रही है, लेकिन अगर सब कुछ साफ है तो CBI जांच कराने में क्या दिक्कत है? छात्रों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस पद पर बने रहने के योग्य नहीं हैं और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

10 अगस्त को विधानसभा घेरने की तैयारी

छात्रों ने स्पष्ट किया है कि 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम तय समय पर होगा। साथ ही उन्होंने मांग की कि सरकार से होने वाली किसी भी बातचीत का सीधा प्रसारण मीडिया के सामने हो, बंद कमरे में नहीं।

सरकार ने बातचीत का दिया प्रस्ताव

राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने छात्रों से मुलाकात कर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया है। हालांकि छात्र अभी इस बात पर फैसला नहीं कर पाए हैं कि बंद कमरे में बैठक करेंगे या नहीं। जल्द ही प्रतिनिधिमंडल के नाम तय किए जाएंगे।

तिरंगा मार्च निकालकर दोहराई मांग

आंदोलनकारी छात्रों ने रांची में तिरंगा मार्च निकालकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। उनका कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और नौकरी बेचने जैसे आरोपों पर सरकार जवाबदेह बने।

भूख हड़ताल जारी, बिगड़ रही छात्रों की तबीयत

कई छात्र पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है। एक छात्र ने बताया कि खड़े होने पर चक्कर आते हैं और बोलने में भी दिक्कत हो रही है।

देवेंद्र नाथ महतो भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JKLM) के नेता देवेंद्र नाथ महतो भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अपील के बाद उन्होंने पानी पीना शुरू किया, लेकिन साफ कर दिया कि सरकार कार्रवाई नहीं करती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

Tags: cm hemant sorencm hemant soren resignjhakrhand newsJharkhandjharkhand protestjharkhand protest newsJharkhand protest news hindijharkhand protest news update
Previous Post

4,200 करोड़ का यूपी एक्सप्रेसवे खुलते ही धंसा, NHAI ने टोल किया बंद, PNC Infratech पर कार्रवाई

Next Post

CJP का ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान लॉन्च, शिक्षा सुधार को बनाया पहला बड़ा मुद्दा

Next Post

CJP का ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान लॉन्च, शिक्षा सुधार को बनाया पहला बड़ा मुद्दा

Recent Posts

  • मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, पहली बार एशियन गेम्स में जीता पदक, भारत का 28 साल का इंतजार खत्म 23/09/2026
  • दिल्ली समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट 23/09/2026
  • बनास में ग्रामीणों को बड़ी राहत, एक ही शिविर में 103 लोगों को मिली जरूरी सुविधाएं 23/09/2026
  • नंदा देवी जात यात्रा में SDRF का मोर्चा संभाला, दुर्गम रास्तों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव मदद 22/09/2026
  • कोटद्वार में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर कार्रवाई, दो मदरसे सील, 43 बच्चे मिले पढ़ते हुए 22/09/2026
  • डीजे की तेज आवाज से छात्रा को लगा झटका, क्लास में बैठे-बैठे मौत 22/09/2026
  • चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, 4 से 10 अक्टूबर तक रहेंगे बाहर 22/09/2026
  • मोबाइल के सस्ते टेम्पर्ड ग्लास पर लगेगी रोक, अप्रैल 2027 से BIS मानक होंगे अनिवार्य 22/09/2026
  • बिहार: जमुई में छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मड़वा पहाड़ी पर हुई कार्रवाई 22/09/2026
  • सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर दूध, बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग, हाईवे पर लगा जाम 22/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire