• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Jharkhand Protest: रांची आंदोलन दिल्ली के जंतर-मंतर से क्यों है अलग? जानिए छात्रों की प्रमुख मांगें

Mintwire by Mintwire
06/08/2026
in देश, राज्य
0

दिल्ली में CJP के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन के खत्म होने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन चर्चा में है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी 29 जुलाई से रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना दे रहे हैं।

क्या हैं छात्रों की मांगें?

प्रदर्शनकारी 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) सिविल सेवा परीक्षा, JSSC-CGL और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में 50 लाख से 1 करोड़ रुपये लेकर सीटें बेची गईं, जिनमें राज्य के बाहर के उम्मीदवार भी शामिल हैं।

छात्रों की प्रमुख मांगें हैं:

  • 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा रद्द की जाए।
  • मामले की CBI या राज्य से बाहर के सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जजों की समिति से स्वतंत्र जांच कराई जाए।
  • JPSC और JSSC में व्यापक सुधार किए जाएं।

जंतर-मंतर के आंदोलन से कैसे अलग है यह प्रदर्शन?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुआ आंदोलन मुख्य रूप से NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर था, जिसमें बड़ी संख्या में 12वीं के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्र शामिल थे।

वहीं, रांची का आंदोलन मुख्य रूप से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 25 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थियों का है, जो राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

क्या बोली हेमंत सोरेन सरकार?

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि पेपर लीक की समस्या राष्ट्रीय स्तर की चुनौती है और उनकी सरकार छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने दावा किया कि जांच एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सरकार ने छात्रों को बातचीत का न्योता भी दिया है। रांची के प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शन स्थल पहुंचकर छात्रों से मुख्यमंत्री आवास पर बातचीत के लिए पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का आग्रह किया है।

Tags: Jharkhandjharkhand and cjp newsjharkhand and jantar mantar newsjharkhand protestjharkhand protest newsJharkhand protest news hindi
Previous Post

यौन उत्पीड़न केस से बरी होने के बाद बृजभूषण का भव्य स्वागत, ‘शेर आया’ के नारों से गूंजा गोंडा

Next Post

कौन था अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान अहमद, कैसे हुई मौत?

Next Post
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़… सड़क हादसे में बेटे अबान अहमद की मौत

कौन था अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान अहमद, कैसे हुई मौत?

Recent Posts

  • मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, पहली बार एशियन गेम्स में जीता पदक, भारत का 28 साल का इंतजार खत्म 23/09/2026
  • दिल्ली समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट 23/09/2026
  • बनास में ग्रामीणों को बड़ी राहत, एक ही शिविर में 103 लोगों को मिली जरूरी सुविधाएं 23/09/2026
  • नंदा देवी जात यात्रा में SDRF का मोर्चा संभाला, दुर्गम रास्तों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव मदद 22/09/2026
  • कोटद्वार में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर कार्रवाई, दो मदरसे सील, 43 बच्चे मिले पढ़ते हुए 22/09/2026
  • डीजे की तेज आवाज से छात्रा को लगा झटका, क्लास में बैठे-बैठे मौत 22/09/2026
  • चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, 4 से 10 अक्टूबर तक रहेंगे बाहर 22/09/2026
  • मोबाइल के सस्ते टेम्पर्ड ग्लास पर लगेगी रोक, अप्रैल 2027 से BIS मानक होंगे अनिवार्य 22/09/2026
  • बिहार: जमुई में छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मड़वा पहाड़ी पर हुई कार्रवाई 22/09/2026
  • सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर दूध, बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग, हाईवे पर लगा जाम 22/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire