• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

कौन था अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान अहमद, कैसे हुई मौत?

Mintwire by Mintwire
06/08/2026
in देश, राज्य
0
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़… सड़क हादसे में बेटे अबान अहमद की मौत

माफिया से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में अबान के दोस्त सोनू की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

भाई अली से मिलने जा रहा था

जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय अबान अहमद प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अबान और उनके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई।

ओवरस्पीडिंग बनी हादसे की वजह!

पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार (ओवरस्पीडिंग) मानी जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

कौन था अबान अहमद?

अबान अहमद दिवंगत माफिया-राजनेता अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन के सबसे छोटे बेटे थे। वह अपने बड़े भाइयों उमर, अली, असद और अहजम के बाद परिवार के सबसे छोटे सदस्य थे।

साल 2023 में अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान और उनके भाई मोहम्मद अहजम को पुलिस ने हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा था। उस दौरान उनकी मां शाइस्ता परवीन ने दोनों बेटों के ठिकाने को लेकर अदालत का भी रुख किया था।

एक और बड़ा झटका

अबान अहमद की मौत के साथ ही अतीक अहमद परिवार पर एक और बड़ा संकट आ गया है। बीते कुछ वर्षों में परिवार के कई सदस्य मारे जा चुके हैं, कई जेल में हैं और कुछ अब भी फरार हैं। अब सड़क हादसे में सबसे छोटे बेटे की मौत ने इस परिवार की मुश्किलों में एक और दुखद अध्याय जोड़ दिया।

Tags: abaan ahmad diedabaan ahmad profileateek ahmad son newsateek ahman son died
Previous Post

Jharkhand Protest: रांची आंदोलन दिल्ली के जंतर-मंतर से क्यों है अलग? जानिए छात्रों की प्रमुख मांगें

Next Post

ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन होगा हाईटेक, सीडीओ ने सभी ब्लॉकों को तैयार करने को कहा एक्शन प्लान

Next Post
ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन होगा हाईटेक, सीडीओ ने सभी ब्लॉकों को तैयार करने को कहा एक्शन प्लान

ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन होगा हाईटेक, सीडीओ ने सभी ब्लॉकों को तैयार करने को कहा एक्शन प्लान

Recent Posts

  • मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, पहली बार एशियन गेम्स में जीता पदक, भारत का 28 साल का इंतजार खत्म 23/09/2026
  • दिल्ली समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट 23/09/2026
  • बनास में ग्रामीणों को बड़ी राहत, एक ही शिविर में 103 लोगों को मिली जरूरी सुविधाएं 23/09/2026
  • नंदा देवी जात यात्रा में SDRF का मोर्चा संभाला, दुर्गम रास्तों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव मदद 22/09/2026
  • कोटद्वार में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर कार्रवाई, दो मदरसे सील, 43 बच्चे मिले पढ़ते हुए 22/09/2026
  • डीजे की तेज आवाज से छात्रा को लगा झटका, क्लास में बैठे-बैठे मौत 22/09/2026
  • चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, 4 से 10 अक्टूबर तक रहेंगे बाहर 22/09/2026
  • मोबाइल के सस्ते टेम्पर्ड ग्लास पर लगेगी रोक, अप्रैल 2027 से BIS मानक होंगे अनिवार्य 22/09/2026
  • बिहार: जमुई में छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मड़वा पहाड़ी पर हुई कार्रवाई 22/09/2026
  • सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर दूध, बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग, हाईवे पर लगा जाम 22/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire