Sunday, August 9, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

अतीक अहमद के बेटे के हादसे में बड़ा खुलासा, तेज रफ्तार बनी मौत की वजह? दोस्त ने बताया हादसे का पूरा सच

Mintwire by Mintwire
07/08/2026
in देश, राज्य
0
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़… सड़क हादसे में बेटे अबान अहमद की मौत

माफिया से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। हादसे में घायल उनके दोस्त ने पुलिस को बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद SUV डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान और उनके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

दोस्त ने बताया कैसे हुआ हादसा

हादसे में घायल उमर ने बताया कि सभी लोग प्रयागराज से झांसी जा रहे थे। रास्ते में कार तेज रफ्तार से चल रही थी, तभी चालक का वाहन पर नियंत्रण खत्म हो गया और SUV सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अबान अहमद और उनके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

भाइयों से मिलने जा रहे थे अबान

पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ। अबान अहमद अपने दो बड़े भाइयों उमर और अली से मिलने झांसी जा रहे थे, जो अलग-अलग जेलों में बंद हैं। उनके साथ कार में आज़म, मोहम्मद जावेद और मोहम्मद उमर भी सवार थे, जिन्हें हादसे में चोटें आई हैं।

ओवरस्पीडिंग पर पुलिस का शक

झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार सामने आई है। पुलिस हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी जानवर के अचानक सामने आने से चालक ने वाहन से नियंत्रण तो नहीं खोया। हालांकि अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है।

पोस्टमार्टम के बाद प्रयागराज ले जाया गया शव

झांसी मेडिकल कॉलेज में तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद देर रात अबान और सोनू के शव अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज भेज दिए गए। परिवार के अनुरोध पर घायलों को भी एंबुलेंस से प्रयागराज रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पहले भी सुर्खियों में रहा था परिवार

अबान अहमद अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन के सबसे छोटे बेटे थे। साल 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के बाद वह भी चर्चा में आए थे। उनके भाई असद अहमद पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं, जबकि उमर और अली फिलहाल जेल में बंद हैं। अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की भी अप्रैल 2023 में प्रयागराज में पुलिस सुरक्षा के बीच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं शाइस्ता परवीन अब भी फरार हैं।

पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि हादसे के हर पहलू की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज, वाहन की तकनीकी जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

Tags: abaan ahmad diedateek ahmad son deathateek ahmad son newsateek ahmad son news hindiateek ahmad sone dead
Previous Post

Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Next Post

Jharkhand Student Protest Day 14: राहुल गांधी और BJP का छात्रों को समर्थन, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव

Next Post
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़… सड़क हादसे में बेटे अबान अहमद की मौत

Jharkhand Student Protest Day 14: राहुल गांधी और BJP का छात्रों को समर्थन, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.