• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Mintwire by Mintwire
07/08/2026
in देश, राज्य, वर्ल्ड
0

देशभर में मानसून एक बार फिर उग्र रूप में नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में अगले 12 घंटों के भीतर भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

इन 15 राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-यूपी में आज जमकर बरसेंगे बादल

राजधानी दिल्ली में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा और गोरखपुर समेत कई जिलों में 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है।

झारखंड में सबसे ज्यादा खतरा

झारखंड के रांची, जमशेदपुर और धनबाद में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के साथ 50 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

क्यों बदला मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिणी गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के तट और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मौसम में अचानक बदलाव आया है। इसके प्रभाव से उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है।

Tags: almora weatherdelhi weatherdelhi weather todaynoida ncr weatheruttar pradesh weather news hindiUttarakhandUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

सितंबर में होगा खेल महाकुंभ, तीन चरणों में होगी प्रतियोगिताएं, विजेता खेलेंगे मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी

Next Post

अतीक अहमद के बेटे के हादसे में बड़ा खुलासा, तेज रफ्तार बनी मौत की वजह? दोस्त ने बताया हादसे का पूरा सच

Next Post
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़… सड़क हादसे में बेटे अबान अहमद की मौत

अतीक अहमद के बेटे के हादसे में बड़ा खुलासा, तेज रफ्तार बनी मौत की वजह? दोस्त ने बताया हादसे का पूरा सच

Recent Posts

  • दिल्ली-NCR से यूपी-उत्तराखंड तक बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश के आसार 25/09/2026
  • देहरादून कोर्ट परिसर में पहली मंजिल से गिरी महिला, दहेज उत्पीड़न का मामला चल रहा था; अस्पताल में इलाज जारी 24/09/2026
  • नहीं रहे अभिनेता मुश्ताक खान, 56 साल की उम्र में निधन; बॉलीवुड में शोक की लहर 24/09/2026
  • दिल्ली में ओवरटेक करने की कोशिश पड़ी भारी, तेज रफ्तार Wagon-R डिवाइडर से टकराकर पलटी; युवक कार से बाहर निकला 24/09/2026
  • दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 26 सितंबर से बारिश के आसार, UP में भी बढ़ेगी बारिश 24/09/2026
  • मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, पहली बार एशियन गेम्स में जीता पदक, भारत का 28 साल का इंतजार खत्म 23/09/2026
  • दिल्ली समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट 23/09/2026
  • बनास में ग्रामीणों को बड़ी राहत, एक ही शिविर में 103 लोगों को मिली जरूरी सुविधाएं 23/09/2026
  • नंदा देवी जात यात्रा में SDRF का मोर्चा संभाला, दुर्गम रास्तों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव मदद 22/09/2026
  • कोटद्वार में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर कार्रवाई, दो मदरसे सील, 43 बच्चे मिले पढ़ते हुए 22/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire