Sunday, August 9, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

Delhi Rain: मूसलाधार बारिश से दिल्ली बेहाल, सड़कें बनीं दरिया, IMD का रेड अलर्ट जारी

Mintwire by Mintwire
07/08/2026
in देश, मौसम, राज्य
0

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। लगातार हुई बारिश से कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, प्रमुख सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और कई कॉलोनियां पानी में डूब गईं। मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

कमर तक पानी, बच्चों को प्लास्टिक शीट पर कराया पार

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित वाल्मीकि बस्ती में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। कई जगहों पर लोगों को कमर तक पानी में होकर गुजरना पड़ा, जबकि स्कूली बच्चों को बड़ी प्लास्टिक शीट को अस्थायी नाव बनाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या वर्षों पुरानी है और अधूरी ड्रेनेज व्यवस्था तथा अतिक्रमण के कारण हर बारिश में हालात बिगड़ जाते हैं।

घर-दुकानों में घुसा पानी, लोगों का सामान बर्बाद

बारिश का पानी कई घरों में घुस गया, जिससे राशन, फर्नीचर और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब पांच फीट तक पानी भर गया है और बारिश के साथ सीवर का पानी भी कॉलोनियों में आ गया, जिससे हालात और गंभीर हो गए।

इन इलाकों में लगा भीषण जाम

बारिश के कारण महरौली-बदरपुर रोड, आईटीओ, वजीराबाद रोड, पटेल रोड, रोहतक रोड, शंकर रोड, कीर्ति नगर, दिल्ली-जयपुर हाईवे, पीरागढ़ी, शाहीन बाग, जीटी रोड, दिलशाद गार्डन और जीटीबी एन्क्लेव समेत कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लगा। महिपालपुर टी-प्वाइंट, छतरपुर, शकरपुर, ओखला, दक्षिणपुरी, संगम विहार, सैनिक फार्म और लाल किला क्षेत्र में भी भारी जलभराव दर्ज किया गया।

पेड़ गिरने और जलभराव की कई शिकायतें

दिल्ली नगर निगम (MCD) के कंट्रोल रूम को शहर के विभिन्न हिस्सों से पेड़ गिरने और जलभराव की कई शिकायतें मिलीं। कई इलाकों में सड़कें बंद करनी पड़ीं, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी मुश्किलें

जलभराव से ई-रिक्शा चालकों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ा है। चालकों का कहना है कि पानी में बैटरी खराब होने और वाहन पलटने का खतरा बढ़ गया है। उनका दावा है कि जहां पहले दिनभर में 600 रुपये तक की कमाई हो जाती थी, अब मुश्किल से 200-300 रुपये ही मिल रहे हैं।

IMD का रेड अलर्ट, 10 अगस्त तक बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक सफदरजंग में 59.2 मिमी, लोधी रोड में 60.4 मिमी, रिज क्षेत्र में 57 मिमी, आयानगर में 26.2 मिमी और पालम में 16.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। IMD ने 10 अगस्त तक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया है।

Tags: dekhi ncr rain todayDelhidelhi ncr raindelhi ncr rain newsdelhi ncr rain todaydelhi rain
Previous Post

यूपी के टॉप 4 गैंगस्टर: श्रीप्रकाश शुक्ला से अतीक अहमद तक, जानिए किसका कितना था खौफ

Next Post

पौड़ी में विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार… वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम सख्त

Next Post
पौड़ी में विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार… वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम सख्त

पौड़ी में विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार... वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम सख्त

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.