• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

घर से निकलने से पहले देख लें मौसम! दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Mintwire by Mintwire
09/08/2026
in देश, मौसम, राज्य
0

देशभर में मानसून का असर लगातार तेज बना हुआ है। दिल्ली-NCR में सुबह से बारिश और बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70-75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

किसानों के लिए भी अलर्ट

तेज हवाओं और बारिश को देखते हुए किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कई जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है, जिससे खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। तेज आंधी के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी परेशानी

दिल्ली में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है।

बिहार और झारखंड में भी बिगड़ेगा मौसम

बिहार के पटना, गया, बक्सर, सिवान, सारण, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं झारखंड के रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, देवघर, पाकुड़, रामगढ़ और लोहरदगा समेत कई जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का खतरा

उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और तेज हवाओं के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर देख लें।

Tags: delhi ncr weatger todaydelhi weatgerdelhi weatherdelhi weather newsUttarakhand westher todayuttarpradesh weather today
Previous Post

छोटे भाई के जनाजे में पहुंचे अतीक के दोनों बेटे, गले मिलकर फूट-फूटकर रोए तीनों भाई

Next Post

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए Samay Raina ने दिए ₹10 लाख, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- शुक्रिया

Next Post

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए Samay Raina ने दिए ₹10 लाख, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- शुक्रिया

Recent Posts

  • इटली में स्कूलों में बुर्का-नकाब पर रोक, विदेशी छात्रों को लेकर भी नया नियम 25/09/2026
  • दिल्ली-NCR से यूपी-उत्तराखंड तक बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश के आसार 25/09/2026
  • देहरादून कोर्ट परिसर में पहली मंजिल से गिरी महिला, दहेज उत्पीड़न का मामला चल रहा था; अस्पताल में इलाज जारी 24/09/2026
  • नहीं रहे अभिनेता मुश्ताक खान, 56 साल की उम्र में निधन; बॉलीवुड में शोक की लहर 24/09/2026
  • दिल्ली में ओवरटेक करने की कोशिश पड़ी भारी, तेज रफ्तार Wagon-R डिवाइडर से टकराकर पलटी; युवक कार से बाहर निकला 24/09/2026
  • दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 26 सितंबर से बारिश के आसार, UP में भी बढ़ेगी बारिश 24/09/2026
  • मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, पहली बार एशियन गेम्स में जीता पदक, भारत का 28 साल का इंतजार खत्म 23/09/2026
  • दिल्ली समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट 23/09/2026
  • बनास में ग्रामीणों को बड़ी राहत, एक ही शिविर में 103 लोगों को मिली जरूरी सुविधाएं 23/09/2026
  • नंदा देवी जात यात्रा में SDRF का मोर्चा संभाला, दुर्गम रास्तों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव मदद 22/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire