• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

मध्य प्रदेश में Analog Paneer पर बैन, प्रोडक्शन-बिक्री और इस्तेमाल पर रोक

Mintwire by Mintwire
12/08/2026
in देश
0

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को देखते हुए Analog Paneer के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह घोषणा की।

सस्ता विकल्प है Analog Paneer

Analog Paneer को असली दूध से बने पनीर के सस्ते विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने में दूध की जगह या दूध के साथ वनस्पति वसा और स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है। कम कीमत के कारण इसका इस्तेमाल खासतौर पर रेस्टोरेंट्स में बढ़ा है।

हर महीने हजारों क्विंटल खपत

खाद्य सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में हर महीने करीब 9,000 से 12,000 क्विंटल Analog Paneer की खपत होती है, जिसमें रेस्टोरेंट्स की हिस्सेदारी काफी ज्यादा है।

अधिकारियों को जांच और जब्ती के निर्देश

सरकार के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलों में अलग-अलग फैक्ट्रियों में तैयार हो रहे पनीर की जांच शुरू करने और Analog Paneer मिलने पर उसे तुरंत जब्त करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर में बुधवार को एक डेयरी फैक्ट्री पर छापेमारी कर 450 किलो पनीर जब्त किया गया।

इन राज्यों में भी लग चुका है बैन

मध्य प्रदेश Analog Paneer पर रोक लगाने वाला चौथा राज्य बन गया है। इससे पहले महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी इस तरह के उत्पादों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

सरकार का फोकस प्राकृतिक पनीर पर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में प्राकृतिक दूध से बने उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य दूध उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ प्राकृतिक पनीर को बढ़ावा देना और राज्य की पहचान को इन उत्पादों से जोड़ना है।

Tags: madhya pradesh paneermadhya pradesh paneer ban newspaneerpaneer ban
Previous Post

अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, कहा, छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए सरकार तैयार

Next Post

कौन करेगा ‘रैडर्स’ पर रेड? कर्नाटक हेल्थ डिपार्टमेंट की अपनी कैंटीन में मिले एक्सपायर्ड सामान

Next Post

कौन करेगा ‘रैडर्स’ पर रेड? कर्नाटक हेल्थ डिपार्टमेंट की अपनी कैंटीन में मिले एक्सपायर्ड सामान

Recent Posts

  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire