देहरादून के कोल्हूखेत क्षेत्र में सड़क किनारे गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद आपदा कंट्रोल रूम ने तत्काल SDRF को रेस्क्यू के लिए अलर्ट किया। बताया गया कि कोल्हूखेत चौकी से करीब 200 मीटर पहले देहरादून की ओर सड़क से लगभग 200 से 250 मीटर नीचे गहरी खाई में शव दिखाई दिया था।
उप निरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में पहुंची SDRF
घटना की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर SDRF की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। उप निरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
80 मीटर गहरी खाई में उतरकर निकाला शव
SDRF जवानों ने चुनौतीपूर्ण और विषम परिस्थितियों में करीब 80 मीटर गहरी खाई में उतरकर शव तक पहुंच बनाई। कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने शव को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।
65 वर्षीय अजय कोहली के रूप में हुई पहचान
मृतक की पहचान अजय कोहली के रूप में हुई है। वह देहरादून के ईसी रोड क्षेत्र के निवासी थे और उनकी उम्र करीब 65 वर्ष बताई गई है।
आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा शव
रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद SDRF टीम ने शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच आगे पुलिस द्वारा की जाएगी।


