करीब 14 लाख Instagram फॉलोअर्स वाले मशहूर कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम पिछले कई दिनों से लापता बताए जा रहे हैं। शमिद शायरी और कविता से जुड़ा कंटेंट बनाते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उनके लापता होने की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई है।
साहिबाबाद थाने में दर्ज हुई मिसिंग रिपोर्ट
मामले को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद साहिबाबाद पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब लापता कंटेंट क्रिएटर की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने जल्द बरामदगी के दिए निर्देश
गाजियाबाद के डिप्टी पुलिस कमिश्नर की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि साहिबाबाद थाना प्रभारी को लापता व्यक्ति की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस की बढ़ी चिंता
शमिद आलम के बड़ी संख्या में सोशल मीडिया फॉलोअर्स हैं। ऐसे में उनके कई दिनों से लापता होने की खबर सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस की ओर से उनकी लोकेशन या लापता होने की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर
फिलहाल मामला गुमशुदगी की रिपोर्ट तक सीमित है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शमिद आलम के लापता होने के पीछे क्या वजह है, इस संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

