• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’, तख्ती लेकर राहुल गांधी का विपक्षी सांसदों के साथ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन

Mintwire by Mintwire
06/10/2026
in देश, राज्य
0

नई दिल्ली में मंगलवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने कथित वोट चोरी और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के विरोध में संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला. पुलिस ने सांसदों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे.

नीति आयोग के पास रोका गया मार्च

इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद से निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे. पुलिस ने नीति आयोग कार्यालय के सामने उन्हें रोक दिया. यह रास्ता नीति आयोग और आकाशवाणी भवन के बीच से होकर चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर जाता है.

रोक दिए जाने के बाद विपक्षी सांसद सड़क पर बैठ गए और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पुलिस की रोक के बावजूद आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गए, जहां से वे निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे.

‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

राहुल गांधी के हाथ में एक तख्ती नजर आई, जिस पर ‘Gyanesh, It’s Done Bro’ लिखा था. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी लिखा, “ज्ञानेश, ज्ञानेश इट्स डन ब्रो. अब इस्तीफा देने का समय है.”

प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को RSS की वर्दी में दिखाने वाले कटआउट भी हाथों में लिए हुए थे. सांसदों ने “BJP ही मुख्य चुनाव आयुक्त है”, “वोट चोर, गद्दी छोड़” और “लोकतंत्र बिकाऊ नहीं है” जैसे नारे लगाए.

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनावों में आयोग ने बेईमानी से काम किया.

अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव विवाद का जिक्र करते हुए कहा, “चंडीगढ़ का खेल कौन भूल सकता है?”

भारी सुरक्षा के बीच हुआ प्रदर्शन

इंडिया ब्लॉक के मार्च को देखते हुए संसद और चुनाव आयोग मुख्यालय के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. सांसदों के पहुंचने से काफी पहले ही बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई थी.

आकाशवाणी भवन और निर्वाचन आयोग मुख्यालय के आसपास रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान भी तैनात किए गए थे. पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग कर रखी थी.

राष्ट्रपति से मिलने की भी कोशिश

इंडिया ब्लॉक के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करना चाहते हैं. विपक्षी दल मतदाता सूचियों के SIR में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठा रहे हैं.

यह प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी के एक दिन बाद हुआ, जिसमें अदालत ने कहा था कि उसने फॉर्म 6 में किसी भी संशोधन को मंजूरी नहीं दी है.

10 अक्टूबर को CJP का भी प्रदर्शन

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी ने सोमवार को इंडिया ब्लॉक के प्रस्तावित प्रदर्शन का स्वागत किया था.

CJP का कहना है कि 10 अक्टूबर का कार्यक्रम किसी एक संगठन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि युवाओं का व्यापक आह्वान है.

Tags: Congresscongress newsindia block eci protestindia block protectrahul gandhi
Previous Post

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Next Post

‘आकाश आनंद को पार्टी से कभी नहीं निकाला गया’, भतीजे की वापसी पर मायावती की सफाई, बोलीं- बात को बढ़ा-चढ़ाकर लिखा गया

Next Post

‘आकाश आनंद को पार्टी से कभी नहीं निकाला गया’, भतीजे की वापसी पर मायावती की सफाई, बोलीं- बात को बढ़ा-चढ़ाकर लिखा गया

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire