आज के दौर में कपल्स के लिए रोमांटिक ट्रिप का मतलब सिर्फ किसी लग्जरी होटल में रुकना या कमरे को फूलों से सजाना नहीं रह गया है। अब कपल्स ऐसी जगहों की तलाश करते हैं, जहां उन्हें साथ में घूमने, नई चीजें एक्सप्लोर करने, अच्छा खाना खाने, एडवेंचर करने और सुकून के पल बिताने का मौका मिले।
इसी को ध्यान में रखते हुए Thomas Cook India और SOTC Travel ने ऐसे डेस्टिनेशन्स सुझाए हैं, जहां रोमांस के साथ नेचर, एडवेंचर, कल्चर, फूड और वेलनेस का भी मजा लिया जा सकता है। अगर आप भी पार्टनर के साथ ऐसी ट्रिप प्लान कर रहे हैं, जो सिर्फ खूबसूरत नहीं बल्कि यादगार भी हो, तो इन 7 जगहों पर नजर डाल सकते हैं।
1. फिनलैंड
अगर पार्टनर के साथ बर्फीली वादियों के बीच किसी फिल्मी लोकेशन जैसा एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो फिनलैंड शानदार विकल्प है। खासकर Lapland की बर्फ से ढकी वादियां, जंगलों के बीच cosy stays और आसमान में दिखने वाली Northern Lights इस ट्रिप को बेहद खास बना सकती हैं।
हनीमून हो, एनिवर्सरी या कोई विंटर सेलिब्रेशन, फिनलैंड कपल्स को रोमांस के साथ एक अलग तरह का मैजिकल एक्सपीरियंस देता है।
2. जापान
जिन कपल्स को घूमने के साथ किसी देश की हिस्ट्री, कल्चर और फूड को करीब से जानना पसंद है, उनके लिए जापान बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है। Kyoto की पारंपरिक गलियों से लेकर Tokyo की चमकदार और तेज रफ्तार जिंदगी तक, यहां हर जगह का अपना अलग अनुभव है।
कपल्स traditional ryokan में ठहरने, जापानी फूड का स्वाद लेने, tea experiences का हिस्सा बनने और ट्रेन जर्नी के जरिए देश के खूबसूरत नजारों को एक्सप्लोर करने का आनंद ले सकते हैं। यानी एक ही ट्रिप में रोमांस, कल्चर, फूड और एडवेंचर का कॉम्बिनेशन मिल जाता है।
3. न्यूजीलैंड
अगर आपके लिए परफेक्ट कपल ट्रिप का मतलब रोड ट्रिप, पहाड़, झीलें और एडवेंचर है, तो न्यूजीलैंड आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। यहां ग्लेशियर, पहाड़, vineyards और खूबसूरत coastline मिलकर ट्रिप के लिए शानदार बैकड्रॉप तैयार करते हैं।
खासकर South Island कपल्स को एडवेंचर और रिलैक्सेशन दोनों का अनुभव देता है। एक दिन शानदार लैंडस्केप एक्सप्लोर करने के बाद अगले दिन किसी शांत झील के किनारे बैठकर लोकल वाइन का मजा लिया जा सकता है।
4. साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका उन कपल्स के लिए खास हो सकता है, जिन्हें अपनी ट्रिप में अलग-अलग तरह के एक्सपीरियंस चाहिए। सुबह जंगल में wildlife safari, शाम को शानदार डिनर और फिर Cape Town या Winelands में wine tasting, यहां एक ही ट्रिप में काफी कुछ एक्सप्लोर किया जा सकता है।
वाइल्डलाइफ के अलावा कपल्स यहां लोकल फूड, कल्चर, समुद्र तट और खूबसूरत लैंडस्केप का भी आनंद ले सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि ट्रिप का हर दिन पिछले दिन से अलग हो, तो यह डेस्टिनेशन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
5. ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की खासियत यहां मिलने वाली विविधता है। कपल्स अपनी पसंद के हिसाब से अपनी पूरी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। किसी को beaches पसंद हैं तो कोई diving करना चाहता है, किसी को road trip पसंद है तो कोई food और city life एक्सप्लोर करना चाहता है।
एक ही यात्रा में coastal landscapes, wildlife, food-and-wine regions और vibrant cities को शामिल किया जा सकता है। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक जगह घूमने का नहीं, बल्कि अलग-अलग तरह के अनुभवों को एक साथ जीने का मौका देता है।
6. अंडमान और निकोबार
अगर विदेश जाने के बजाय भारत में ही किसी खूबसूरत और एक्सपीरिएंशियल गेटअवे की तलाश है, तो अंडमान और निकोबार शानदार विकल्प हो सकता है। साफ नीला पानी, खूबसूरत beaches, घने जंगल और शांत island vibes इसे कपल्स के लिए खास बनाते हैं।
यहां सिर्फ रिजॉर्ट में बैठकर समय बिताने के बजाय couples water activities में हिस्सा ले सकते हैं, अलग-अलग islands एक्सप्लोर कर सकते हैं और नेचर के बीच क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
7. कर्नाटक
हर कपल को भीड़भाड़ वाली जगहें पसंद हों, यह जरूरी नहीं। कुछ लोग ऐसी जगह चाहते हैं, जहां शांति, नेचर और क्वालिटी टाइम ज्यादा मिले। ऐसे कपल्स के लिए कर्नाटक का Coorg और Kabini अच्छा विकल्प हो सकता है।
Coorg में coffee plantations, misty hills और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे मिलते हैं, जबकि Kabini में wildlife और Nagarhole के जंगलों के करीब जाने का मौका मिलता है। यानी एक तरफ पहाड़ियों के बीच सुकून और दूसरी तरफ जंगल में wildlife experience, जो कपल ट्रिप को बाकी जगहों से अलग बना सकता है।
रोमांस से ज्यादा जरूरी है साथ के पल
चाहे Finland की Northern Lights हों, Japan की गलियां, New Zealand की road trip, South Africa की safari या Andaman का नीला समुद्र, सही डेस्टिनेशन वही है जो दोनों पार्टनर्स की पसंद से मेल खाए। आजकल कपल्स के लिए परफेक्ट romantic getaway सिर्फ एक खूबसूरत कमरा नहीं, बल्कि साथ मिलकर ऐसे अनुभव जुटाना है, जिन्हें सालों बाद भी बैठकर याद किया जा सके।


