• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित पॉलीहाउस स्थापना के संबंध में की विभागीय समीक्षा

Mintwire by Mintwire
19/12/2025
in उत्तराखंड
0
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित पॉलीहाउस स्थापना के संबंध में की विभागीय समीक्षा

देहरादून : प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सर्किट हाउस देहरादून स्थित औद्यानिक परिषद के सभागार में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित पॉलीहाउस स्थापना को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, जिला मुख्य उद्यान अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने सभी जिलों में नाबार्ड वित्त पोषित पॉलीहाउस निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पॉलीहाउस स्थापना की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने सभी जनपदों में क्लस्टर चयन, किसानों के चयन तथा कम से कम दो फसलों—सब्जी एवं फूलों—के बड़े क्लस्टर विकसित करने के साथ लक्ष्य तय कर शीघ्र पॉलीहाउस स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को भी कहा।

समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने जायका परियोजना, कीवी मिशन, एप्पल मिशन एवं ड्रैगन फ्रूट के लिए ठोस एक्शन प्लान तैयार कर योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमएफएमई स्टोर की स्थापना, वेस्ट फूड से फूड वाइन के क्षेत्र में कार्य करने तथा अधिक से अधिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने पर भी जोर दिया। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने तराई क्षेत्रों में सिंघाड़ा एवं मखाना की खेती को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने के निर्देश दिए गए। मंत्री जोशी ने जनपद उत्तरकाशी के आराकोट में निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं को धरातल पर परिणाम दिखे यह सुनिश्चित किया जाए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शीघ्र ही पहली बार देहरादून में माल्टा महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि एप्पल मिशन के अंतर्गत वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 की किसानों की लंबित सब्सिडी लगभग 5.50 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है, जिसका जियो भी जारी हो गया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया कि माली भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है तथा इच्छुक उम्मीदवार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडेय, महानिदेशक कृषि वंदना सिंह सहित समस्त जनपदों से अधिकारीगण वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

The post कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित पॉलीहाउस स्थापना के संबंध में की विभागीय समीक्षा first appeared on doonvoice.

Previous Post

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सेवा का अधिकार के अंतर्गत सेवाओं की करी समीक्षा 

Next Post

मुख्यमंत्री धामी का औचक निरीक्षण, थानेदार ड्यूटी से नदारद मिलने पर तत्काल लाइन हाजिर

Next Post
मुख्यमंत्री धामी का औचक निरीक्षण, थानेदार ड्यूटी से नदारद मिलने पर तत्काल लाइन हाजिर

मुख्यमंत्री धामी का औचक निरीक्षण, थानेदार ड्यूटी से नदारद मिलने पर तत्काल लाइन हाजिर

Please login to join discussion

Recent Posts

  • अखिलेश यादव की AI फिल्म में ‘एंग्री यंग मैन’ अवतार, योगी को दिखाया ‘अजय सेठ’; लगाए कई आरोप 18/09/2026
  • निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव 18/09/2026
  • Video: ढाका-लंदन फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट, फाड़ दी T-Shirt, जमकर चले मुक्के 18/09/2026
  • हरियाणा में पिटबुल का 6 महीने की बच्ची पर हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना 18/09/2026
  • दिल्ली में 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चाकू से हत्या; खेत में मिला शव 18/09/2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट 18/09/2026
  • दिल्ली में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, जबकि आसपास के जिलों में सूखा; आखिर राजधानी पर क्यों मेहरबान रहा मानसून? 18/09/2026
  • UCC के खिलाफ AIMPLB का आंदोलन, जंतर-मंतर पर नहीं मिली अनुमति; अब प्रेस क्लब से होगा आगाज 18/09/2026
  • पौड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, बड़ी संख्या में जुटे लोग; दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 17/09/2026
  • पौड़ी के पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर जागरूकता शिविर, 40 पशुओं का हुआ उपचार 17/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire