• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

चौबट्टाखाल में श्रमिक पंजीकरण को लेकर उमड़ी भीड़, 4 दिन में 2,779 से ज्यादा कार्ड बने

Mintwire by Mintwire
09/09/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
चौबट्टाखाल में श्रमिक पंजीकरण को लेकर उमड़ी भीड़, 4 दिन में 2,779 से ज्यादा कार्ड बने

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में श्रमिक पंजीकरण और नवीनीकरण अभियान के तहत आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में श्रमिक पहुंच रहे हैं। पिछले चार दिनों में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासखंडों में 2,779 से अधिक श्रमिकों के कार्ड बनाए जा चुके हैं।

बुधवार को सतपुली तहसील स्थित वेडिंग प्वाइंट में श्रम विभाग की ओर से आयोजित पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे शिविर

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार का उद्देश्य श्रमिकों को पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। इसी को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक पात्र श्रमिकों का पंजीकरण और नवीनीकरण पूरा नहीं हो जाता, तब तक प्रक्रिया जारी रखी जाए।

मनरेगा के 9.5 लाख सक्रिय श्रमिकों को भी जोड़ा जाएगा

सतपाल महाराज ने बताया कि प्रदेश के 9.5 लाख सक्रिय मनरेगा श्रमिकों को भी उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने बताया कि 90 दिन का कार्य पूरा करने वाले मनरेगा श्रमिक इन योजनाओं के पात्र होंगे। साथ ही श्रमिकों से नियमित रूप से अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराने की अपील की।

“श्रमिक केवल श्रमशक्ति नहीं, उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं”

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्रमिक केवल श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं। प्रदेश के निर्माण और विकास में श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘श्रमेव जयते’ मंत्र और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक कल्याण को प्राथमिकता दे रही है।

पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पात्र श्रमिक को पंजीकरण या नवीनीकरण के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बोर्ड के तहत संचालित योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया। इनमें पुत्री विवाह अनुदान, बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता, मातृत्व लाभ, औजार सहायता और दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता जैसी योजनाएं शामिल हैं।

शिविर का समय बढ़ाकर ज्यादा श्रमिकों को जोड़ने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से शिविर का समय बढ़ाकर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का पंजीकरण और नवीनीकरण सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाना है।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

शिविर के दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक कुमार, नगर पंचायत सतपुली की ईओ पूनम, खंड विकास अधिकारी जयहरीखाल रवि सैनी, द्वारीखाल जयकृत बिष्ट सहित बृजमोहन रावत, सुरेंद्र रावत, दिगंबर रावत, वेद प्रकाश वर्मा, अंकित कुमार, गंगा खंतवाल समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags: Chaubattakhal NewsLabour Card UttarakhandLabour Registration CampLabour WelfarePauri Garhwal NewsPauri NewsSatpal MaharajUttarakhand newsWorker RegistrationWorker Welfare Schemes
Previous Post

पुराने राजस्व वादों पर DM सख्त, एक माह में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के निर्देश

Next Post

आज का मौसम: 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Next Post

आज का मौसम: 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Please login to join discussion

Recent Posts

  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire