• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

ऑरेंज अलर्ट के बीच नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़, भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस

Mintwire by Mintwire
20/07/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बावजूद वीकेंड पर नैनीताल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शुक्रवार शाम से शुरू हुआ पर्यटकों का आगमन रविवार तक जारी रहा. इस दौरान आठ हजार से अधिक सैलानियों ने सरोवर नगरी का रुख किया, जिससे शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर चहल-पहल रही.

होटल रहे फुल, पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे. पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते शहर के प्रमुख होटलों के अधिकांश कमरे फुल हो गए. चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, केव गार्डन, बोटेनिकल गार्डन और नैनी झील में नौकायन के लिए भी दिनभर पर्यटकों की भीड़ रही. बारिश के बीच भी सैलानी घूमने और मौज-मस्ती का आनंद लेते नजर आए.

भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस

पर्यटक वाहनों की अधिक संख्या के कारण डीएसए समेत शहर की प्रमुख पार्किंग सुबह ही भर गईं. इसके बाद तल्लीताल डांठ, माल रोड, हल्द्वानी रोड और भवाली रोड पर लंबा जाम लग गया. इसी दौरान मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई. काफी देर तक सायरन बजने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया. करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस जाम से निकल सकी.

शाम तक सामान्य हुआ यातायात

दिनभर जाम और भारी भीड़ के बाद देर शाम यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हुई. प्रशासन ने पर्यटकों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.

Tags: nainitalnainital orange alertnainital rainnainital touristnainital tourist rushnainital traffic jamnainital weather
Previous Post

कांवड़ यात्रा में यात्रियों को राहत, अब साधारण बसें भी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से दौड़ेंगी

Next Post

सोनम वांगचुक ने लिखा पत्र, संसद मार्च में शामिल होने की अनुमति मांगी

Next Post

सोनम वांगचुक ने लिखा पत्र, संसद मार्च में शामिल होने की अनुमति मांगी

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire