• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

सोनम वांगचुक ने लिखा पत्र, संसद मार्च में शामिल होने की अनुमति मांगी

Mintwire by Mintwire
20/07/2026
in देश
0

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को पत्र लिखकर संसद मार्च (Sansad Chalo) में शामिल होने के लिए अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति मांगी है. उन्होंने अपने हस्तलिखित पत्र में कहा कि वह खुद को पूरी तरह ठीक महसूस कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी पैरामीटर भी सामान्य हैं.

अस्पताल से बाहर जाने की मांगी अनुमति

वांगचुक ने पत्र में लिखा, “मैं आज खुद को बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं और मेरे स्वास्थ्य के सभी पैरामीटर भी सामान्य हैं. इसलिए मुझे कुछ समय के लिए अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति दी जाए, ताकि मैं आज सुबह संसद मार्च में शामिल हो सकूं.”

उन्होंने पत्र के अंत में लिखा कि यदि अनुमति दी जाती है तो वह इसके लिए आभारी रहेंगे.

अस्पताल में निगरानी में हैं वांगचुक

सोनम वांगचुक लंबे समय तक भूख हड़ताल पर रहने के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए गए थे. फिलहाल उनकी मेडिकल टीम निगरानी कर रही है. अस्पताल में उनके इलाज और वहां रहने को लेकर पहले से विवाद चल रहा है.

पत्नी ने हाईकोर्ट का किया रुख

इस बीच, वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उनके इलाज और अस्पताल में रखे जाने को चुनौती दी है. याचिका में कहा गया है कि बिना किसी औपचारिक गिरफ्तारी के उन्हें अस्पताल में रोका जा रहा है और परिवार को उनके इलाज से जुड़े फैसले लेने का पूरा अधिकार नहीं दिया जा रहा.

दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है और आज ही इस याचिका पर सुनवाई होने की संभावना है.

Tags: CJP ProtestSonam WangchukSonam Wangchuk Newssonam wangchuk news hindisonam wangchuk protest
Previous Post

ऑरेंज अलर्ट के बीच नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़, भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस

Next Post

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने 48 घंटे में तोड़ दी भूख हड़ताल… सोनम वांगचुक की अपील पर तोड़ा अनशन, संसद मार्च जारी

Next Post

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने 48 घंटे में तोड़ दी भूख हड़ताल... सोनम वांगचुक की अपील पर तोड़ा अनशन, संसद मार्च जारी

Recent Posts

  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire