• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

सुहागरात पर ही ऐसा क्या हुआ कि पति की हो गई मौत? फिर गर्दन पर मिला एक निशान

Mintwire by Mintwire
25/07/2026
in राज्य
0

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक परिवार की शादी की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। उघैती थाना क्षेत्र के रियोनाई गांव में शादी के अगले ही दिन सुहागरात के दौरान एक नवविवाहित युवक की कथित तौर पर सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

विदाई के बाद घर में चल रही थीं रस्में

जानकारी के अनुसार, रियोनाई गांव निवासी बबलू मौर्य की बारात गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के लौहरपुरा गांव गई थी। गुरुवार को दुल्हन रश्मि की विदाई के बाद परिवार नई बहू के स्वागत और अन्य पारंपरिक रस्मों में व्यस्त था। रात में परंपरा के अनुसार नवविवाहित जोड़े को कमरे में जमीन पर बिस्तर लगाकर सुलाया गया।

सुबह गर्दन पर मिला डंसने का निशान

परिजनों का कहना है कि रात के दौरान किसी जहरीले सांप ने बबलू की गर्दन पर काट लिया। सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार, युवक की गर्दन पर सांप के काटने जैसा निशान भी मिला।

डॉक्टरों के बाद सपेरों और तांत्रिकों के पास पहुंचे परिजन

अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बावजूद परिजनों को उम्मीद थी कि युवक की जान बच सकती है। वे पहले उसे दूसरे अस्पताल ले गए और बाद में शव को सपेरों और तांत्रिकों के पास भी ले गए, जहां देर शाम तक झाड़-फूंक कराई गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया।

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां मातम छा गया। नई दुल्हन और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस दर्दनाक घटना की चर्चा है।

Tags: first night newssuhaagraat news hindisuhaagraat news hindi upsuhagraat newsup newsup suhaagraat news
Previous Post

छात्रों के सामने झुकी सरकार… धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

Next Post

शादी के दो साल बाद भी नहीं पूरी हुई हसरत…कुल्हाड़ी से वार कर पति ने पत्नी की ले ली जान

Next Post

शादी के दो साल बाद भी नहीं पूरी हुई हसरत…कुल्हाड़ी से वार कर पति ने पत्नी की ले ली जान

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire