• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

मुंगेर सदर अस्पताल में 45 मिनट तक अंधेरे में चला इमरजेंसी वार्ड… मोबाइल की फ्लैशलाइट में हुआ मरीजों का इलाज

Mintwire by Mintwire
19/07/2026
in देश, राज्य
0
मुंगेर सदर अस्पताल में 45 मिनट तक अंधेरे में चला इमरजेंसी वार्ड… मोबाइल की फ्लैशलाइट में हुआ मरीजों का इलाज

बिजली गुल होने से ऑक्सीजन सेवा भी हुई प्रभावित. परिजनों में मचा हड़कंप, अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्था पर उठे सवाल

बिहार के मुंगेर स्थित मॉडल सदर अस्पताल में गुरुवार रात बिजली गुल होने के बाद इमरजेंसी वार्ड करीब 45 मिनट तक अंधेरे में डूबा रहा. इस दौरान डॉक्टरों को मरीजों का इलाज और पर्ची लिखने के लिए मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट का सहारा लेना पड़ा. बिजली आपूर्ति ठप होने से ऑक्सीजन सेवा प्रभावित होने का भी आरोप लगा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया.

मोबाइल की रोशनी में हुआ इलाज

प्रत्यक्षदर्शियों और अस्पताल कर्मचारियों के मुताबिक, अचानक बिजली जाने से इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी मच गई. डॉक्टर अंधेरे में मरीजों की जांच नहीं कर पा रहे थे और परिजन अपने मरीजों को हाथ से पंखा झलते नजर आए.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राजीव रोशन मोबाइल की फ्लैशलाइट की मदद से मरीजों की जांच करते और दवाइयां लिखते दिखाई दिए.

ऑक्सीजन सेवा प्रभावित होने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि बिजली जाने के दौरान ऑक्सीजन सपोर्ट पर मौजूद कई मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. उनका कहना है कि बिजली कटने से ऑक्सीजन सेवा भी प्रभावित हुई, जिससे गंभीर मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई.

बैकअप सिस्टम पर उठे सवाल

घटना के बाद अस्पताल की आपातकालीन बैकअप व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, भवन निर्माण के समय इनवर्टर लगाए गए थे, लेकिन आज तक उन्हें बिजली व्यवस्था से नहीं जोड़ा गया.

परिजनों ने जताई नाराजगी

बेलन बाजार निवासी राघव कुमार ने बताया कि करीब आधे घंटे तक बिजली नहीं रही और अस्पताल प्रशासन को कई बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला.

वहीं हवेली खड़गपुर के परसंडो गांव से आए एक गंभीर मरीज के परिजनों ने कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे मरीज को निजी अस्पताल ले जाने पर मजबूर होंगे.

डॉक्टर बोले- अंधेरे में इलाज करना बेहद मुश्किल

ड्यूटी डॉक्टर राजीव रोशन ने बताया कि बिजली करीब 45 मिनट तक नहीं थी.

उन्होंने कहा, “अंधेरे में मरीजों की जांच करना और दवाइयां लिखना बेहद कठिन हो गया था. फिलहाल मोबाइल की फ्लैशलाइट की मदद से काम करना पड़ा. इस बिजली कटौती से मरीजों के साथ-साथ अस्पताल स्टाफ को भी काफी दिक्कत हुई और ऑक्सीजन सेवाएं भी प्रभावित हुईं.”

सिविल सर्जन ने मांगी रिपोर्ट

घटना पर सिविल सर्जन डॉ. राजू ने कहा कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि यदि इमरजेंसी वार्ड में इतनी देर तक बिजली नहीं रही है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मामले की जानकारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक और अस्पताल प्रबंधक से ली जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में इनवर्टर से बैकअप मिलना चाहिए था.

इस घटना के बाद जिले के प्रमुख सरकारी अस्पताल की आपातकालीन तैयारियों और बैकअप व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

Tags: Bihar HealthcareBihar Hospitalbihar newsBreaking NewsCivil SurgeonEmergency WardHealthcare CrisisHospital EmergencyHospital InfrastructureHospital NegligenceIndia NewsMedical EmergencyMobile FlashlightMunger NewsMunger Sadar HospitalOxygen SupplyPower FailurePowerPower OutagePublic HealthRajiv Roshan
Previous Post

ऋषिकेश-भानियावाला फोरलेन परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई पर रोक, सीएम धामी ने दिए संवाद के निर्देश

Next Post

मुख्यमंत्री के जनसेवा अभियान का समापन… द्वारीखाल शिविर में 495 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

Next Post
मुख्यमंत्री के जनसेवा अभियान का समापन… द्वारीखाल शिविर में 495 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री के जनसेवा अभियान का समापन... द्वारीखाल शिविर में 495 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

Please login to join discussion

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire