• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 5 लोगों की मौत; सुनामी का अलर्ट वापस लिया गया

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in देश
0

इंडोनेशिया में शनिवार तड़के आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही की खबर है। भूकंप में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी आए। अधिकारियों ने शुरुआती तौर पर सुनामी की चेतावनी जारी की थी, जिसे कुछ घंटे बाद वापस ले लिया गया।

इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी BMKG के मुताबिक, भूकंप सुबह करीब 4:58 बजे आया। इसकी गहराई करीब 15 किलोमीटर थी। भूकंप के बाद कई झटके महसूस किए गए।

1 मीटर से कम ऊंची सुनामी लहरें रिकॉर्ड

भूकंप के बाद कुछ इलाकों में 1 मीटर से कम ऊंची सुनामी लहरें भी दर्ज की गईं। स्थिति को देखते हुए BMKG ने देश के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता डोडी यूलियोवा ने बताया कि नागेकेओ और बीमा जैसे इलाकों में करीब एक मिनट तक तेज झटके महसूस किए गए।

इमारतें ढहीं, अस्पताल से मरीज बाहर निकाले गए

भूकंप के बाद तबाही के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। रॉयटर्स द्वारा सत्यापित एक वीडियो में फ्लोरेस द्वीप के माउमेरे बंदरगाह पर एक इमारत का हिस्सा धूल और मलबे के साथ गिरता दिखाई दिया। इस दौरान लोग घबराकर सड़कों पर भागते नजर आए।

वहीं, ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे जिले में भूकंप के बाद अस्पताल के मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है इंडोनेशिया

इंडोनेशिया दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जहां कई टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में मिलती हैं। इसी वजह से यहां लगातार भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां देखने को मिलती हैं।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि इस भूकंप से ऑस्ट्रेलियाई मुख्य भूमि, द्वीपों या क्षेत्रों के लिए सुनामी का खतरा नहीं है।

Tags: indonesiaindonesia earthquakeindonesia earthquake newsindonesia earthquake news hindiindonesia neqs
Previous Post

दोस्तों के साथ डिनर पर गए थे FDA कमिश्नर तुकाराम, प्लेट में परोसा गया ‘नकली पनीर’; फिर हुआ ये

Next Post

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को झटका, पहले दिन ‘आवारापन 2’ ने की करीब 4 गुना ज्यादा कमाई

Next Post

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को झटका, पहले दिन ‘आवारापन 2’ ने की करीब 4 गुना ज्यादा कमाई

Recent Posts

  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire