दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में गर्मी ने अभी से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच लोग राहत के लिए मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच India Meteorological Department ने मॉनसून 2026 को लेकर अहम पूर्वानुमान जारी किया है.
सामान्य से कम बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है. जून से सितंबर के बीच होने वाली कुल बारिश दीर्घावधि औसत (LPA) का करीब 92% रहने का अनुमान है, जो सामान्य से लगभग 8% कम है.
अल-नीनो का असर पड़ेगा भारी
वैज्ञानिकों के मुताबिक इस साल अल-नीनो की स्थिति बनने की संभावना है, जो मॉनसून को कमजोर कर सकती है. इसका असर देश के कई हिस्सों में कम बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है.
किसानों के लिए क्या संकेत
मृत्युंजय महापात्र के अनुसार जून-जुलाई में खरीफ फसलों की बुवाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अगस्त-सितंबर में अल-नीनो का प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे आगे की खेती प्रभावित हो सकती है.
कहां ज्यादा, कहां कम बारिश
पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य या अधिक बारिश हो सकती है. वहीं मध्य और अन्य कई क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है.

