• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

मेरे संबोधन को तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से पेश किया गया – गिरधारी लाल शाहू

Mintwire by Mintwire
02/01/2026
in उत्तराखंड
0
मेरे संबोधन को तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से पेश किया गया – गिरधारी लाल शाहू

देहरादून:- नव वर्ष के शुभ अवसर पर गिरधारी लाल शाहू ने समस्त देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण, बाल विकास एवं पशुपालन मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघट में आयोजित स्वागत समारोह में दिए गए अपने संबोधन पर उठे विवाद को लेकर 01 जनवरी को एक प्रेस नोट जारी कर स्पष्टीकरण दिया है। इसमें उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए किसी को ठेस पहुंचने पर हाथ जोड़कर माफी मांगी है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब अल्मोड़ा जिले के दौलाघट क्षेत्र में हाल ही में हुए एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

साहू ने अपने प्रेस नोट में स्पष्ट किया कि कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल के आमंत्रण पर आयोजित स्वागत समारोह था, जहां उन्होंने हास्यप्रद तरीके से अपने एक मित्र की शादी की चर्चा की थी। इसे विरोधियों और कांग्रेस द्वारा तोड़-मरोड़कर गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो पूरी तरह निराधार है।

बेटियों के सम्मान पर जोर देते हुए साहू ने बताया कि वे प्रतिवर्ष बरेली में रामलीला के दौरान 101 गरीब बेटियों की शादी करवाते हैं और लंबे समय से अपनी श्रद्धा से इसमें सहयोग करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “देश की समस्त बहन-बेटियां मेरी बहन-बेटियों के समान हैं। मैं सोमेश्वर विधानसभा सहित पूरे प्रदेश और देश की बेटियों को देवी के समान सम्मान करता हूं।”

अंत में, यदि उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए सभी देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

The post मेरे संबोधन को तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से पेश किया गया – गिरधारी लाल शाहू first appeared on doonvoice.

Previous Post

नववर्ष के शुभ अवसर पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की दी शुभकामनाएं 

Next Post

लंबे समय से अनुपस्थित चल रही होम्योपैथिक डॉक्टर की छुट्टी, मुख्यमंत्री धामी ने सेवा समाप्त करने का किया अनुमोदन

Next Post
लंबे समय से अनुपस्थित चल रही होम्योपैथिक डॉक्टर की छुट्टी, मुख्यमंत्री धामी ने सेवा समाप्त करने का किया अनुमोदन

लंबे समय से अनुपस्थित चल रही होम्योपैथिक डॉक्टर की छुट्टी, मुख्यमंत्री धामी ने सेवा समाप्त करने का किया अनुमोदन

Please login to join discussion

Recent Posts

  • बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- नक्सलवाद का दौर खत्म 08/11/2026
  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire