• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, 20 वाहनों के चालान; चार गाड़ियों से हटाई गई काली फिल्म

Mintwire by Mintwire
18/05/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

Nainital में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। रविवार को कोतवाली पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए दर्जनों वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए।

चार वाहनों से हटाई गई काली फिल्म

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को चार वाहनों में नियमों के विरुद्ध काली फिल्म लगी मिली। पुलिस ने मौके पर ही वाहनों के शीशों से काली फिल्म हटवाई और वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा।

एसएसआई Asif Khan ने बताया कि एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार

वहीं, मल्लीताल क्षेत्र में बाइक चोरी का एक मामला भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक युवक पर्यटक बनकर टैक्सी बाइक किराये पर लेकर पूरे दिन शहर में घूमता रहा और बाद में टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया।

मल्लीताल निवासी पुष्कर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात मई को एसबीआई तिराहे से एक युवक ने उसकी टैक्सी बाइक बुक की थी। शाम के समय शेरवानी होटल क्षेत्र में युवक ने बाइक टेस्ट ड्राइव करने की बात कही और भरोसा दिलाने के लिए अपना मोबाइल फोन बाइक मालिक को दे दिया। इसी दौरान बाइक स्वामी पानी लेने दुकान पर गया और युवक बाइक लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

एसएसआई Dinesh Joshi ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Tags: nainitalnainital newsUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

उत्तराखंड की महिलाओं के लिए बड़ी पहल, अब एक क्लिक पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी

Next Post

उत्तराखंड में बढ़ेगी गर्मी की मार, हरिद्वार-देहरादून समेत कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

Next Post

उत्तराखंड में बढ़ेगी गर्मी की मार, हरिद्वार-देहरादून समेत कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

Recent Posts

  • दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बनी ‘जहरीली गैस’, कई इलाकों में AQI 400 के पार, पर्यावरणविदों ने बताया हेल्थ इमरजेंसी
    09/11/2026
  • बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- नक्सलवाद का दौर खत्म 08/11/2026
  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire