अमेरिका, ब्रिटेन और आयरलैंड में Sonam Wangchuk के समर्थन में प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और NEET मामले में जवाबदेही की मांग उठाई.
न्यूयॉर्क और सैन जोस में समर्थन प्रदर्शन
नई दिल्ली/वॉशिंगटन, 22 जुलाई 2026: NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk के समर्थन में अब विदेशों में भी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन Hindus for Human Rights के कार्यकर्ताओं ने न्यूयॉर्क और सैन जोस में प्रदर्शन कर Wangchuk के प्रति एकजुटता जताई.
सोमवार (20 जुलाई) शाम न्यूयॉर्क के यूनियन स्क्वायर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने और सैन जोस में प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर Wangchuk के समर्थन में नारे लगाए. इस दौरान उन्होंने भारत सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.
लंदन और डबलिन में भी उठी आवाज
संगठन ने बताया कि इसी तरह के समर्थन प्रदर्शन लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग और डबलिन स्थित भारतीय दूतावास के बाहर भी आयोजित किए गए. संगठन ने अपने बयान में कहा कि न्यूयॉर्क, लंदन, सैन जोस और डबलिन में हुए इन प्रदर्शनों के जरिए स्पष्ट संदेश दिया गया है कि भारत के छात्रों को निष्पक्षता और सम्मान के साथ व्यवहार मिलने का अधिकार है.
संगठन ने कहा कि भारत के युवाओं को ईमानदार जवाब और भरोसेमंद भविष्य चाहिए. साथ ही सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए जवाबदेही तय करने का आग्रह किया गया.
Wangchuk की सेहत और विरोध प्रदर्शन
इससे पहले भी Hindus for Human Rights ने भारत सरकार से अपील की थी कि वह Sonam Wangchuk और NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे अन्य प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे.
गौरतलब है कि 19 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद Sonam Wangchuk को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था. बाद में दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर उन्हें एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया.
विपक्ष भी आया समर्थन में
वहीं, Cockroach Janata Party के समर्थन में विपक्षी दल भी खुलकर सामने आए हैं और दिल्ली में सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए हैं.


