• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

दुगड्डा को विकास की नई रफ्तार. स्वास्थ्य-शिक्षा सुधार के लिए नीति आयोग ने तय किया रोडमैप

Mintwire by Mintwire
22/07/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
दुगड्डा को विकास की नई रफ्तार. स्वास्थ्य-शिक्षा सुधार के लिए नीति आयोग ने तय किया रोडमैप

पौड़ी गढ़वाल, 22 जुलाई 2026: विकास भवन सभागार में बुधवार को नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अमित शर्मा ने आकांक्षी विकासखंड दुगड्डा कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

बैठक से पहले केंद्रीय प्रभारी ने जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के साथ आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के विभिन्न संकेतकों पर विस्तार से चर्चा की. इसके बाद आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रदर्शन में तेजी लाने पर विशेष जोर देते हुए गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच तथा गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) से संबंधित सेवाओं का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

उन्होंने शिक्षा विभाग को विद्यालयों में विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम में सुधार के लिए प्रभावी रणनीति तैयार कर परिणाम आधारित कार्य करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम का उद्देश्य केवल आंकड़ों में सुधार करना नहीं, बल्कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है.

केंद्रीय प्रभारी ने कहा कि स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा जैसे मूलभूत क्षेत्रों में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई आवश्यक है. उन्होंने कहा कि यदि सभी विभाग लक्ष्य आधारित कार्यशैली अपनाएं तो आकांक्षी विकासखंड के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है.

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी दुगड्डा विद्यादत्त रतूड़ी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

Tags: Amit SharmaAshok JoshiAspirational Block ProgrammeDevelopment Review MeetingDugadda Aspirational BlockEducation DepartmentGovernment SchemesHealth DepartmentHealthcareKPI ReviewLearning OutcomesNCD ServicesNITI AayogPauri Garhwal NewsPauri NewsPregnancy CheckupRural DevelopmentSwati S BhadauriaUttarakhand developmentUttarakhand news
Previous Post

NEET Protest पर मनोज मुंतशिर का बड़ा स्टैंड… छात्रों को बताया राष्ट्रविरोधी, cjp पर साधा निशाना

Next Post

NEET Protest को मिला Global Support…. अमेरिका से ब्रिटेन तक Sonam Wangchuk के समर्थन में प्रदर्शन

Next Post
NEET Protest को मिला Global Support…. अमेरिका से ब्रिटेन तक Sonam Wangchuk के समर्थन में प्रदर्शन

NEET Protest को मिला Global Support.... अमेरिका से ब्रिटेन तक Sonam Wangchuk के समर्थन में प्रदर्शन

Please login to join discussion

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire