• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए निजी सवाल, ‘जनेऊ पहनते हैं? नॉन-वेज खाते हैं?’ से मचा चर्चा

Mintwire by Mintwire
12/08/2026
in देश, राज्य
0

अयोध्या के राम मंदिर के लिए पहली बार फुल-टाइम CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 18 उम्मीदवारों के इंटरव्यू में प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ उनकी धार्मिक मान्यताओं और निजी आदतों से जुड़े सवाल भी पूछे गए।

सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों से पूछा गया कि क्या वे खुद को कट्टर हिंदू मानते हैं, क्या वे शिखा रखते हैं और क्या जनेऊ पहनते हैं। इसके अलावा उनके खान-पान को लेकर भी सवाल किए गए। उम्मीदवारों से पूछा गया कि वे शाकाहारी हैं या नॉन-वेज खाते हैं और क्या वे शराब का सेवन करते हैं।

धार्मिक आस्था और निजी जिंदगी पर भी सवाल

उम्मीदवारों से भगवान राम में उनकी आस्था और राम मंदिर के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व को लेकर भी सवाल किए गए। साथ ही उनके परिवार, पिछले कार्य अनुभव, लोगों से व्यवहार और बड़े धार्मिक आयोजनों में भीड़ को संभालने के अनुभव के बारे में जानकारी ली गई।

इंटरव्यू में उम्मीदवारों की प्रशासनिक क्षमता, नेतृत्व कौशल, धार्मिक और सामाजिक जुड़ाव के साथ मंदिर के भविष्य को लेकर उनकी सोच को भी परखा गया।

CEO पद के लिए 5,300 से ज्यादा आवेदन

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को CEO पद के लिए देशभर से 5,300 से ज्यादा आवेदन मिले थे। इनमें से 18 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवारों में तीन पूर्व IAS अधिकारी, एक रिटायर्ड IPS अधिकारी और सेना एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े चार पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पद के लिए उम्मीदवार का हिंदू परंपराओं का पालन करने वाला, सख्त शाकाहारी और शराब से दूर रहने वाला होना जरूरी बताया गया है। उम्मीदवारों की उम्र 50 से 70 वर्ष के बीच तय की गई है।

पहली बार नियुक्त होगा फुल-टाइम CEO

राम मंदिर में कर्मचारियों पर चोरी और चढ़ावे की रकम के कथित गबन के आरोप सामने आने के बाद ट्रस्ट पहली बार फुल-टाइम CEO नियुक्त करने जा रहा है। CEO के जिम्मे मंदिर के प्रशासन, सुविधाओं और उससे जुड़े अन्य कामकाज की निगरानी होगी।

मंदिर में चढ़ावे की चोरी और गबन के मामले की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस की SIT भी कर रही है। शुरुआती जांच के बाद FIR दर्ज की गई थी और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Tags: ram mandirram mandir news hindiram mandir news updateram temple news
Previous Post

गुड्डू-मुन्ना भइया से आगे निकले ‘कालीन भैया’, ‘मिर्जापुर’ के लिए मिले 15 करोड़!

Next Post

पान मसाला की पैकेजिंग पर FSSAI का बड़ा फैसला, अब प्लास्टिक में नहीं होगी पैकिंग

Next Post

पान मसाला की पैकेजिंग पर FSSAI का बड़ा फैसला, अब प्लास्टिक में नहीं होगी पैकिंग

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire